फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut city railway station got 166 rank in hyhiene survey

स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ा मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन, मिली ये रैंक

Thu, 03 Oct 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
meerut city railway station got 166 rank in hyhiene survey
मेरठ। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की ओर से किए गए 700 रेलवे स्टेशनों के सर्वे में सिटी स्टेशन को 166वीं रैंक मिली है, जबकि साल 2018 में 89वीं रैंक थी। गांधी जयंती पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने देश के सभी स्टेशनों की स्वच्छता रैंक जारी की। एक बार फिर सिटी स्टेशन सफाई में फिसड्डी साबित हुआ।
विज्ञापन

स्वच्छता जांच के लिए क्यूसीआई ने चार चरण तय किए। सर्वे में प्रोसेस इवेल्यूएशन के 33.33 प्रतिशत, डायरेक्ट ऑब्जरवेशन के 33.33 प्रतिशत, सिटीजन फीडबैक के 33.33 प्रतिशत और स्टेशन अधीक्षक के साक्षात्कार के अनुसार टीम स्टेशन को नंबर देती है। बीते माह दो दिन तक सिटी स्टेशन का सर्वे किया गया। टीम ने एक दिन पहले ही सिटी स्टेशन का गुपचुप सर्वे कर लिया था।
विज्ञापन

सिटीजन फीडबैक में आगे रहा स्टेशन
पिछले वर्ष से तुलना करें तो लोगों ने सिटी स्टेशन पर स्वच्छता को अच्छा बताया। वर्ष-2018 में सर्वे में सिटीजन फीडबैक को 292.03 नंबर मिले थे। वर्ष-2019 में 318.60 नंबर मिले। इससे साफ है कि यात्रियों को सिटी स्टेशन की स्वच्छता में सुधार नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन स्कोरिंग में पिछड़ा सिटी स्टेशन
ग्रीन कवर एट स्टेशन - 2.3 /5
लिक्विड वाटर मैनेजमेंट - 10.67/ 25
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट - 8/30
एनर्जी मैनेजमेंट - 12.5/30
आईएसओ और ग्रीन सर्टिफिकेशन - 0/10
------------------------------
70 स्वच्छता कर्मी और दिन-रात सफाई
सिटी स्टेशन पर आरटीआई में दिए गए आंकड़ों में सिटी स्टेशन पर 70 सफाई कर्मचारियों की तैनाती बताई गई। स्टेशन के स्वास्थ्य निरीक्षक बिलेंद्र के अनुसार, सिटी स्टेशन पर दिन-रात दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाती थी। इसके बाद भी सिटी स्टेशन की रैंकिंग अंतिम-50 में नहीं आई। इससे सफाई व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।
कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं
स्टेशन के लिए वाटर जेट मशीन, फॉगिंग मशीन, स्क्रबर ड्रायर, वेक्यूम क्लीनर, इलेक्ट्रॉनिक स्वीपर मशीनों की जरूरत है। लेकिन यह सिटी स्टेशन को नहीं दी गई। एनजीटी के आदेश के बाद स्टेशन पर कूड़े निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। स्टेशन पर गीले और सूखे कूड़े के लिए भी डंपिंग ग्राउंड तैयार नहीं हो सका।

2019 का सिटी स्टेशन का रिपोर्ट कार्ड
एनएसजी-3 का सिटी स्टेशन
प्रोेसेस इवेल्यूएशन स्कोर -245
डायरेक्ट ऑब्जरवेशन स्कोर - 228.43
सिटीजन फीडबैक स्कोर -318.60
कुल स्कोर - 792.02
रैंक - 166
वर्जन===
हमारी कोशिश थी कि इस बार स्टेशन अंतिम-50 में शामिल हो। हमने मेहनत भी की। यात्रियों पर एक माह में गंदगी फैलाने पर जुर्माना भी वसूला गया। -आरपी शर्मा, सिटी स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed