{"_id":"6aac16e25d5911ef6a0ba57d","slug":"meerut-city-illuminated-by-2-5-lakh-earthen-lamps-on-the-prime-minister-s-birthday-saplings-planted-2026-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ढाई लाख दीयों से जगमगाया शहर, पौधे रोपकर लिया उनकी देखभाल का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ढाई लाख दीयों से जगमगाया शहर, पौधे रोपकर लिया उनकी देखभाल का संकल्प
Thu, 17 Sep 2026 10:17 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:17 PM IST
सार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलब्ध में भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं व समर्थकों और सरकारी विभागों की ओर से दीये जलाए गए। इस दौरान पौधे लगाए, रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई।
विज्ञापन
सूरजकुंड पार्क में जलते दीये।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिले भर में बृहस्पतिवार को दीए जलाए गए। भाजपा मेरठ महानगर की ओर से हुए आयोजनों में समाज के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह के समय स्वास्थ्य और पर्यावरण को समर्पित शिविर लगाए गए, वहीं शाम होते-होते पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
सूरजकुंड पार्क में कार्यक्रम की प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
ढाई लाख दीपों से रोशन हुआ महानगर
शाम के वक्त सूरजकुंड पार्क में ''आशीर्वाद का दीया'' अभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भव्य आयोजन में 25 हजार दीप जलाए गए, जिससे पूरा सूरजकुंड पार्क रोशनी से नहा उठा। महानगर के विभिन्न बूथों और क्षेत्रों में कुल मिलाकर करीब ढाई लाख दीये जलाए गए।

शहीद स्मारक में जलते दीये।
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण का संकल्प
भामाशाह पार्क में विशाल पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर उनकी नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण का भी संकल्प लिया। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण की अद्वितीय प्रेरणा देता है। वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, राकेश माहेश्वरी, विवेक गर्ग, अनुराग विश्नोई, विजय सोनकर, संजय गुप्ता, भोपाल प्रजापति, गौरव हुरीया और सेंसर पाल समेत कई सम्मानित पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दीये जलाए।
- फोटो : अमर उजाला
अल्पसंख्यक मोर्चा ने काटा केक
हापुड़ अड्डा चौराहा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पीएम के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग भी प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर परवेज सैफी, हेमंत चावला, राशिद मेवाती, आसिफ सैफी, उवेश सैफी, मुकेश गुप्ता, सोनू नारंग, सुरेश कुमार, शरद मामा, फैसल राणा और रागिब अंसारी आदि ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

पीएम का जन्मदिन मनाया।
- फोटो : अमर उजाला
रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और एनएएस कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों में कुल 171 लोगों ने पंजीकरण कराया और कुल 169 यूनिट रक्तदान किया। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में शिविर का भव्य शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और सीडीओ नूपुर गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।