फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Child fell from the roof while playing, died during treatment, the only light of the house extinguishe

Meerut: खेलते हुए छत से गिरा बच्चा, उपचार के दाैरान माैत, बुझा घर का इकलाैता चिराग

Thu, 06 Mar 2025 05:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 06 Mar 2025 05:16 PM IST
सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में खेलते हुए छत से गिरकर बच्चा घायल हो गया। उपचार के दाैरान उसकी माैत हो गई। बच्चे की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Meerut: Child fell from the roof while playing, died during treatment, the only light of the house extinguishe
मृतक कजान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुलापुर स्थित हंण्डिया मोहल्ला निवासी फरमान का साढे चार का बच्चा कजान गुरुवार को अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक बच्चा छत से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में परिजन निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मोत हो गई।
विज्ञापन


अब्दुलापुर निवासी फरमान पेशे से मवेशी व्यापारी है। उसके परिवार में उसकी पत्नी नगो, पांच बेटी गुडिया, अलीना, बुशरा, लवीजा, जुनेरा और बेटा है। कजान गांव के ही स्कूल में नर्सरी में पढता था। वह सुबह अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक बच्चा खेलते हुए छत से नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं बच्चे को परिजन उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मोत हो गई। वही कजान की मोत की जानकारी मिलते ही पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। इसके साथ ही उसकी मां अपने बच्चे के शव के देखकर बिलख उठी। वही परिजनो ने कोई कानूनी कार्यवाही न करते हुए बच्चे के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed