फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Cheating in the name of post-mortem in meerut medical,one accused arrested

शर्मनाक: दो हजार रुपये दो पहले पोस्टमार्टम कराओ, मेरठ मेडिकल में नशेड़ी युवकों ने की ठगी, एक आरोपी दबोचा

Tue, 23 Aug 2022 01:31 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Aug 2022 01:31 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में हो रही ठगी का सोमवार सुबह पर्दाफाश हो गया। मोर्चरी में हो रही ठगी की जानकारी होने पर चीफ फार्मासिस्ट ने एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी मृतक के परिजनों को पहले पोस्टमार्टम कराने की बात कहकर दो हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे।

विज्ञापन
Meerut: Cheating in the name of post-mortem in meerut medical,one accused arrested
meerut medical - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में सोमवार को ठगी का शर्मनाक मामला सामने आया। यहां बुलेट सवार तीन युवक पहुंचे और मौजूद पीड़ित परिवार से पहले पोस्टमार्टम कराने के नाम पर एक-एक हजार रुपये ठग लिए। मामले की जानकारी होने पर चीफ फार्मासिस्ट ने एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के आने का आभास होते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


मोर्चरी पर तैनात चीफ फार्मासिस्ट विकास चौधरी ने बताया कि सोमवार सुबह मोर्चरी पर मौजूद कुछ डाक्टरों पर पहले पोस्टमार्टम कराने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि बागपत के किरठल गांव निवासी राहुल पुत्र यशपाल की रविवार रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। उसके शव का पोस्टमार्टम होना था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े: Ajay Mishra Controversy: राकेश टिकैत का टेनी पर पलटवार, कहा-गुस्सा तो आएगा ही, उसका लड़का एक साल से जेल में है  
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप था कि सुबह बुलेट सवार तीन युवक आए और पहले पोस्टमार्टम कराने के लिए दो हजार रुपये मांगे। उन्होंने एक हजार रुपये दे दिए थे। कुछ देर बाद नशे में धुत एक युवक पहुंचा और बाकी के एक हजार रुपये मांगने लगा। परिजनों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को बुला लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू पुत्र श्यौराज सिंह निवासी कल्याणपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ बताया। सोनू ने अपने एक साथी का नाम अजय बताया

चीफ फार्मासिस्ट ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी एक मामला आया था। उसमें पांच हजार रुपये ठगे गए थे। मामले में चीफ फार्मासिस्ट ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर संतशरण सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed