फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: challan of 24 thousand after youth honked Cracker sound by Bullet in front of CO

Meerut: सीओ के सामने बुलेट से पटाखे छोड़ना युवक को पड़ा महंगा, तुरंत कटा 24 हजार रुपये का चालान

Sat, 08 Apr 2023 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Apr 2023 02:37 PM IST
सार

मेरठ में तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक को सीओ के सामने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने युवक को 800 मीटर पीछा करके पकड़ा और 24 हजार रुपये का चालान कर दिया।

विज्ञापन
Meerut: challan of 24 thousand after youth honked Cracker sound by Bullet in front of CO
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मेरठ। तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक को सीओ सिविल लाइन के सामने बुलेट से पटाखा छोड़ना भारी पड़ गया। सीओ की टीम ने करीब 800 मीटर पीछा कर बुलेट सवार को पकड़ा। उसकी बाइक सीज कर दी गई और 24 हजार रुपये का चालान भी काट दिया गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब सात बजे सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया सादी वर्दी में गश्त पर थे। जेल चुंगी चौराहे पर वह अपनी सरकारी गाड़ी से कुछ दूर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक वहां से गुजरा। उसने सीओ के सामने निकलते समय बुलेट से पटाखा छोड़ा, जो प्रतिबंधित है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor News: पूरे खेत की फसल के बराबर टमाटर पैदा कर रहा इकलौता पौधा, देखने उमड़ रही लोगों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक इतनी तेज आवाज से सीओ चौंक पड़े। थोड़ा आगे खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे इशारा कर रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका। तभी सीओ के निर्देश पर उनकी टीम ने पीछा करना शुरू कर दिया। 

पुलिसकर्मियों ने करीब 800 मीटर दूर तक पीछा कर युवक को पकड़ लिया। इसकी पहचान आइडिल काॅलोनी निवासी प्रियांशु के रूप में हुई। सीओ ने उससे बुलेट के दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं मिला। इसके अलावा बुलेट के साइलेंसर में भी छेड़छाड़ कर उसे बदला गया था। 

इस पर पुलिस ने उसका 24 हजार ररुपये का चालान काट दिया। उसकी बुलेट भी सीज कर दी गई। इस बीच युवक ने माफी भी मांगी, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। 

बुलेट पटाखों की पुलिस को दें सूचना 
युवक बुलेट से पटाखे छोड़ रहा था। पीछा कर उसे पकड़ा गया। जिसका चालान काटा गया है। आम जनता से अपील है कि यदि आसपास कोई व्यक्ति बुलेट से पटाखा छोड़ता है तो उसका नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दें। उस पर कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद चौरसिया, सीओ सिविल लाइन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed