सेंट्रल मार्केट मामला: सीलिंग पर व्यापारियों का गुस्सा, बाजार बंद कर प्रदर्शन, 9 अप्रैल को मेरठ बंद की तैयारी
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 44 भवनों की सीलिंग के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया और 9 अप्रैल को मेरठ बंद की तैयारी शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में 44 भवनों को सील करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का लिखित आदेश अपलोड न होने के कारण दोपहर दो बजे तक सीलिंग की कार्रवाई शुरू नहीं की गई। इस दौरान बाजार में व्यापारी लगातार एकत्र होते रहे और स्थिति को लेकर चर्चा करते रहे।
संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के अध्यक्ष अजय गुप्ता और नवीन गुप्ता व्यापारियों के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके हितों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: सेंट्रल मार्केट पर सियासत तेज, अतुल प्रधान बोले-सांसद गोविल को बुलाओ, असली फिल्म तो यहां चल रही है
व्यापारियों ने सेंट्रल मार्केट का मुख्य बाजार बंद रखकर धरना दिया। इस दौरान नवीन गुप्ता ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और उन्हें किसी राजनीतिक लाभ की इच्छा नहीं है।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। इसमें 9 अप्रैल को मेरठ बंद करने की तैयारी पर सहमति बनती दिखाई दी। इस प्रस्ताव को लेकर व्यापारी संगठनों के बीच लगातार संवाद जारी है।
बैठक में सरदार दलजीत सिंह, विजय आनंद अग्रवाल, जितेंद्र सिंह अट्टू, जीतू सिंह नागपाल, शैकी वर्मा, राहुल मलिक, मनोज गर्ग और अंकुर समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 अप्रैल को निर्धारित की गई है, जिस पर व्यापारियों की निगाहें टिकी हुई हैं।