फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: CBI raids Lisadigate in case of sharing child pornography content

Meerut: CBI ने लिसाड़ीगेट की छापेमारी, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में बड़ी कार्रवाई, ये है पूरा मामला

Sat, 04 Feb 2023 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Feb 2023 11:39 AM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र निवासी निसार पर टेक्स्ट के रूप में और डिजिटल इमेज बनाने के लिए व्हाट्सएप का उपयोग कर चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री का ऑनलाइन प्रसारण कर रहा था। सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की और आरोपी से पूछताछ की।

विज्ञापन
Meerut: CBI raids Lisadigate in case of sharing child pornography content
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीबीआई ने बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को ऑनलाइन प्रसारित करने को लेकर मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स के खिलाफ कार्रवाई हुई है। अधिकारियों ने कहा कि इंटरपोल के माध्यम से तुर्की से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी की पहचान मेरठ के लिसाड़ीगेट निवासी निसार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया गया कि वह कथित तौर पर टेक्स्ट के रूप में और डिजिटल इमेज बनाने के लिए व्हाट्सएप का उपयोग कर रहा था। इसके माध्यम से ही उसने बाल यौन शोषण सामग्री का प्रसार किया। बताया गया कि सीबीआई को तुर्की से उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी लगी।  
विज्ञापन


मेरठ के लिसाडीगेट थानाक्षेत्र के नासिर सैफी के मोबाइल से चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री की ऑनलाइन बिक्री की पोल खुल सकती है। सीबीआई की टीम नासिर के मोबाइल को लेकर चली गई है। आरोप है कि मोबाइल में काफी डाटा था, जिसको डिलीट कर दिया गया। डाटा को रिकवर कराने के लिए टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: एमडीए अब कहलाएगा मेडा, बदलेगा लोगो, 12 अपराधियों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई


 

जानकारी के अनुसार तुर्की की राजधानी अंकारा में चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री की बिक्री की शिकायत पर की शिकायत पर भारत में सीबीआई में मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच पड़ताल की गई तो ऑनलाइन बिक्री करने के शक में मेरठ के लिसाड़ी गेट में रहने वाले निसार का नाम सामने आया। सीबीआई की टीम दो दिन पहले लिसाड़ी गेट में आई निसार से पूछताछ की और फिर उसका मोबाइल लेकर वापस लौट गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इस मामले की कोई शिकायत थाना पुलिस से नहीं की गई। टीम आई और निसार से मोबाइल लेकर चली गई।

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि दिल्ली से टीम लिसाडीगेट में आई थी। आरोपी युवक का मोबाइल लेकर वापस लौट गई है। आरोपी के मोबाइल की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed