फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: case registered against three including SP Deshwal chairman of Cash College in case of fraud of lakhs

पांच लाख के गबन का मामला: कैश कॉलेज के चेयरमैन एसपी देशवाल समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Aug 2023 11:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Aug 2023 11:20 PM IST
सार

Meerut News : पांच लाख रुपये के मामले में कैश कॉलेज के चेयरमैन एसपी देशवाल समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Meerut: case registered against three including SP Deshwal chairman of Cash College in case of fraud of lakhs
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारी समिति लिमिटेड की फर्जी बैलेंस सीट तैयार कर पांच लाख रुपये गबन के मामले में बृहस्पतिवार को कैश कॉलेज के चेयरमैन समेत तीन पर एसएसपी के आदेश पर पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मेरठ में गंगोत्री कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने बताया कि मुंदरा सहकारी आवास समिति लिमिटेड में ऑडिटर शशिबाला ने ऑडिट किया था। ऑडिट के समय समिति के सचिव कैश कॉलेज के चेयरमैन एसपी देशवाल ने फर्जी बैलेंस सीट तैयार कर हस्ताक्षर करके पांच लाख रुपये का गबन कर लिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बसेगा न्यू मेरठ सिटी: रैपिड और हाईवे से सुगम होगा दिल्ली-नोएडा और गुड़गांव आना-जाना

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैलेंस सीट में सुपरवाइजर/ इंचार्ज और सभापति के कोई हस्ताक्षर नहीं थे, जिसके चलते धोखाधड़ी करके बिजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह देशवाल, नरेशपाल नेहरा ने पांच लाख रुपये का गबन किया। इस मामले में अजय कुमार ने यह बैलेंस सीट सूचना के अधिकार के तहत हासिल की। 

यह भी पढ़ें: मर्सिडीज कार ने ली वैज्ञानिक की जान, आप मत करना कभी ऐसी गलती

अजय ने इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मामले की शिकायत की। जिस पर एसएसपी के आदेश पर बुधवार देर रात पल्लवपुरम थाने में एसपी देशपाल, बिजेंद्र सिंह व नरेशपाल नेहरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed