फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Case of fraud of lakhs of rupees registered against a female bank employee

Meerut: महिला बैंक कर्मी के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Mon, 17 Mar 2025 10:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 17 Mar 2025 10:06 PM IST
सार

पुरकाजी पुलिस ने न्यायालय के आदेश एक महिला बैंक कर्मी के विरुद्ध लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Meerut: Case of fraud of lakhs of rupees registered against a female bank employee
ऑनलाइन धोखाधड़ी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पुरकाजी पुलिस ने न्यायालय के आदेश एक महिला बैंक कर्मी के विरुद्ध लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुरकाजी पीएनबी शाखा के मैनेजर अजीत कुमार यादव ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया था कि 21 अक्टूबर वर्ष 2022 से 7 दिसबंर 2023 तक पुरकाजी पीएनबी शाखा में तैनात बैंक कर्मी ने लाखों का गबन कर लिया।

बताया गया कि जनपद मेरठ की पूर्वा अहिरान निवासी महिला बैंक कर्मी मानसी ने फर्जी एटीएम बनाकर फर्जीवाड़ा किया। महिला ने कुछ उपभोक्ताओं के खातों में अपना मोबाइल नबर डालकर और वाउचर पर अपने हस्ताक्षर कर व धोखाधड़ी कर उपभोक्ताओं के खातों से 36 लाख 89 हजार रुपये का गबन कर लिया था।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर विभाग ने उसे वर्ष 2023 दिसंबर में सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सोमवार को आरोपी महिला बैंक कर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed