फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut : case has registered against three accused including Jacob in the case of conversion

धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा: दिल्ली से होती थी फंडिंग, तीन के खिलाफ मुकदमा, 20 साल से चल रहा था खेल

Mon, 20 Mar 2023 11:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Mar 2023 11:59 PM IST
सार

Meerut News : धर्मांतरण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि दिल्ली से फंडिंग हो रही थी।

विज्ञापन
Meerut : case has registered against three accused including Jacob in the case of conversion
धर्मांतरण का मामला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक मकान में धर्मांतरण का खेल हो रहा था। धर्मांतरण का सारा खेल दिल्ली से चल रहा था। वहीं से एक संस्था के संचालक द्वारा धर्मांतरण के लिए फंडिंग का पैसा आता था। पुलिस दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सहित अन्य शहरों में फंडिंग के मुख्य आरोपी का नेटवर्क खंगाल रही है। 

विज्ञापन


वहीं रविवार को हुए हंगामे के बाद इस मामले में पुलिस हरकत में आई। एक आरोपी जैकब को पकड़ लिया गया था। पुलिस ने जैकब, उसके पिता कंवरपाल और फंडिंग कराने वाले मुख्य आरोपी फास्टर जॉनसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गरीब कन्याओं की शादी के नाम पर फंडिंग के लिए पैसा आता था। कंवरपाल ने गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन किया था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की पालम विहार कॉलोनी में कंवरपाल अपने बेटे जैकब, बेटी मैगी और पत्नी के साथ रहते हैं। आरोप है कि कंवरपाल और उसका बेटा जैकब पिछले दो साल से लोगों का धर्मांतरण करा रहे थे। रविवार को हिंदू राष्ट्र सेना के मंडल अध्यक्ष विवेक आत्रे शर्मा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मकान पर पहुंचे थे। मकान में 50 से अधिक लोग प्रार्थना कर रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया था। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी जैकब को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जैकब ने बताया कि वह पिछले दो साल से अपने पिता के साथ मिलकर धर्मांतरण करा रहा है। रविवार को वह प्रार्थना कराता है। साथ ही प्रार्थना करने आए लोगों से अन्य लोगों को जोड़ने के लिए कहता है। यह खुलासा होने के बाद पुलिस ने अपनी ओर से कंवरपाल, जैकब और फास्टर जॉनसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि मुख्य आरोपी जॉनसन फास्टर धर्मांतरण के लिए फंडिंग करता था।

दिल्ली से हो रही थी फंडिंग
पुलिस के अनुसार, आरोपी कंवरपाल की मुलाकात गाजियाबाद में ही जॉनसन फास्टर से हुई थी। यहां उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। मुख्य आरोपी जॉनसन फास्टर दिल्ली में काफी समय से द पैंसी कौशल ऑफ गॉड के नाम से एक संस्था चलाता है। वह दिल्ली से बैठकर आसपास के कई राज्यों में धर्मांतरण के नाम पर लोगों को बहलाने फुसलाने का काम करता है। कंवरपाल को भी वह फंडिंग के नाम पर हर महीने पैसे भेजता था। वहीं लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन दिए जाते थे। पुलिस पकड़े गए युवक जैकब से गहनता से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: इश्क का चढ़ा ऐसा भूत: आठ साल छोटे प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया, फिर पति को ठिकाने लगाया, सच जान अफसर भी हैरान

आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस तीनों आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस तीनों आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर भी देख रही है। इसके साथ ही पुलिस पिछले साल मंगतपुरा में धर्म परिवर्तन मामले से भी जोड़कर इस प्रकरण की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Shamli: 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर उजागर हुआ मामला, पीड़िता का कराया गर्भपात

20 साल से करा रहे धर्म परिवर्तन
आरोपी जैकब ने बताया कि उसके पिता कंवरपाल पिछले 20 साल से धर्म परिवर्तन का काम करा रहे हैं। गाजियाबाद में उसके पिता ने काफी संख्या में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया था। इसके बाद उसके पिता ने मेरठ का रुख किया था। यहां उन्होंने जंगेठी, घसौली, पठानपुरा, शोभापुर सहित आसपास के गांवों में गरीब लोगों से संपर्क करना शुरू किया था। आरोपी जैकब व उसका पिता लोगों को रविवार को प्रार्थना में शामिल होने के लिए बुलाते थे। इसके बाद प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed