फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Car Theft Gang Held for 3 Days Without FIR, Inspector Under Scanner for Suspicious Delay

उठे सवाल: 3 दिन थाने में बैठाए रखा, तीसरे दिन लिखी FIR! मेरठ में कार चोर गैंग और इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध

Mon, 28 Jul 2025 02:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 28 Jul 2025 02:30 PM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम थाने में कार चोर गैंग को तीन दिन तक थाने में बैठाकर FIR दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा की भूमिका पूरे मामले में संदिग्ध रही। गैंग ट्रैकर और डुप्लीकेट चाबी से करता था चोरी।

विज्ञापन
Meerut Car Theft Gang Held for 3 Days Without FIR, Inspector Under Scanner for Suspicious Delay
कार चोर गैंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र से सामने आई एक हैरान करने वाली जानकारी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एक सक्रिय कार चोर गैंग को पल्लवपुरम थाने में तीन दिन तक बैठाए रखा गया, लेकिन इन तीन दिनों में FIR तक दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा कार चोर गैंग के सदस्यों से पूछताछ के नाम पर लगातार बातचीत करते रहे, लेकिन केस कागजों में तब दर्ज हुआ जब मामला बाहर आने का खतरा पैदा हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढें:Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों का यह गैंग गाड़ियों को पहले पैसे उधार देकर गिरवी रखवाता, फिर ट्रैकर लगवाकर और डुप्लीकेट चाबी बनवाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गैंग के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के बावजूद इंस्पेक्टर ने FIR दर्ज करने में देरी की, जिससे उनके रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब पुलिस महकमा भी इस मामले की जांच में जुट गया है और इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा की भूमिका पर विशेष नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed