{"_id":"676451b4b7ea689a5b0c8136","slug":"meerut-car-riders-beat-up-and-dragged-the-toll-collector-stepped-on-his-mouth-and-chest-broke-the-boom-2024-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कार सवारों ने टोल कलेक्टर को पीटा और घसीटा, मुंह-सीने पर रखा पैर, बूम तोड़कर भागे, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कार सवारों ने टोल कलेक्टर को पीटा और घसीटा, मुंह-सीने पर रखा पैर, बूम तोड़कर भागे, देखें वीडियो
Thu, 19 Dec 2024 10:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:33 PM IST
सार
टोल टैक्स मांगने पर आरोपियों ने खुद को भाकियू का कार्यकर्ता बताया और गालीगलौज की। पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर मारपीट की फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिवाया टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार देर शाम दो कार सवार युवकों ने टोल मांगने पर टोल कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। टोल बूथ से बाहर निकाल कर टोल कलेक्टर संजीव को पीटा और उसके चेहरे व सीने पर पैर रख दिए। मारपीट करने के बाद आरोपी टोल बूम तोड़कर देहरादून की ओर फरार हो गए। सूचना पर थाना दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर आरोपियों की कारें।
- फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा मैनेजर अनुज सोम ने बताया कि सरसवा गांव निवासी संजीव की ड्यूटी टोल पर थी। मेरठ की ओर से आ रही दो कार बगैर टोल दिए गुजरने लगीं। संजीव ने टोल मांगा तो कार सवार युवकों ने पहले गाली गलौज की और खुद को दौराला का बताया। संजीव ने कहा कि तुम दौराला के नहीं हो। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद टोल कलेक्टर ने दोनों गाड़ी निकाल दीं। 10 मिनट बाद ही कर सवार फिर से तीन-चार गाड़ियों और 8-10 बाइक पर पहुंचे और टोल बूथ में घुस गए। संजीव के साथ जमकर मारपीट कर दी और उसे घसीटकर बाहर ले आए। आरोपियों ने उसके चेहरे और मुंह पर पैर रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट होते देख टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई। सभी कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। आरोपी मारपीट करने के बाद टोल बूम तोड़कर देहरादून की ओर फरार हो गए। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी। आरोपी ने भागते हुए अपनी लाइसेंस पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी।
परमजीत मेरा नाम है, धंजू मेरा गांव है, ऐसे ही मारते हैं हम
कार सवारों ने टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया। मारपीट करने के बाद जाते हुए एक आरोपी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन का नेता हूं, परमजीत मेरा नाम है, धंजू मेरा गांव है। अगर मेरी गाड़ी रोकी तो ऐसा ही हाल करूंगा। दौराला पुलिस ने रात को दबिश देकर आरोपी धंजू गांव निवासी परमजीत और देदवा गांव निवासी पीयूष को एक ढाबे से खाना खाते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।