{"_id":"68296a1cd6327fbe75014b6b","slug":"meerut-car-collides-with-divider-crosses-railing-female-head-constable-dies-husband-two-children-injured-2025-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: डिवाइडर से टकराई कार, आर-पार हो गई रेलिंग, महिला हेड कांस्टेबल की मौत, पति, दो बच्चे और कार चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: डिवाइडर से टकराई कार, आर-पार हो गई रेलिंग, महिला हेड कांस्टेबल की मौत, पति, दो बच्चे और कार चालक गंभीर
Sun, 18 May 2025 10:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 18 May 2025 10:33 AM IST
सार
मेरठ निवासी प्रीति शामली के एसपी ऑफिस में तैनात थी। वह तीन दिन की छुट्टी लेकर मेरठ आ रही थीं। मेरठ-करनाल हाईवे पर इटावा गांव के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल प्रीति की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ-करनाल हाईवे पर इटावा गांव के पास पीछे से वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इससे डिवाइडर की रेलिंग कार में घुस गई। हादसे में शामली में तैनात मेरठ के प्रवेशविहार निवासी महिला हेड कांस्टेबल प्रीति (28) की मौत हो गई। वहीं उसका पति, दो बच्चे और कार चालक गंभीर घायल हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
शामली के एसपी ऑफिस में तैनात महिला हेड कांस्टेबल प्रीति शनिवार को तीन दिन की छुट्टी लेकर मेरठ जा रही थीं। कार चालक बालेश्वर के अलावा महिला का पति भूपेंद्र सिंह, उसका तीन साल का बेटा प्रियांक और नौ माह की बेटी प्रीतिका भी कार में थी। पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान डिवाइडर की रेलिंग कार के आरपार हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य बुढ़ाना ले जाया गया, जहां प्रीति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल अवस्था में भूपेंद्र सिंह, प्रियांक, प्रीतिका व कार चालक बालेश्वर को कस्बे की सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। शामली व बुढ़ाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मेरठ के प्रवेशविहार शास्त्री नगर निवासी कांस्टेबल के ससुर महाराज सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मुजफ्फरनगर हुए रवाना
हादसे में हेड कांस्टेबल प्रीति की मौत से प्रवेश विहार और फतेहउल्लापुर में मातम पसर गया। परिजन हादसे की जानकारी मिलते ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
हादसे में हेड कांस्टेबल प्रीति की मौत से प्रवेश विहार और फतेहउल्लापुर में मातम पसर गया। परिजन हादसे की जानकारी मिलते ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
प्रीति की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व अधिवक्ता भूपेंद्र से हुई थी। भूपेंद्र मेरठ कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। भूपेंद्र मूल रूप से फतेहउल्लापुर के रहने वाले हैं। भूपेंद्र के भाई जितेंद्र और धर्मेंद्र भी प्रवेश विहार में रहते हैं। जितेंद्र होमगार्ड हैं और चौधरी चरण सिंह विवि में तैनात हैं। धर्मेंद्र का सब्जी का कारोबार है। तीसरा भाई सतेंद्र पिता महाराज सिंह के साथ फतेहउल्लापुर में रहता है। सतेंद्र का भी सब्जी का काम है। परिजनों ने बताया कि बेटी के छोटे होने की वजह से उसकी देखभाल के लिए प्रीति ने एक माह की छुट्टी ली थी। रविवार को उसकी छुट्टी समाप्त हो रही थी। इससे पहले वह शनिवार को तीन दिन की छुट्टी और बढ़वाने शामली गई थी। शामली से लौटते समय हादसा हो गया।
मासूमों से छिना मां का आंचल
प्रीति की मौत के बाद परिजनों का कहना था कि मासूम प्रियांक और प्रीतिका के सिर से इतनी कम उम्र में मां का आंचल छिन गया। दोनों बच्चों की परवरिश को लेकर भी परिजन चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि हंसते-खेलते परिवार को पता नहीं किसकी नजर लग गई। गमों का पहाड़ परिवार पर टूट पड़ा है।
प्रीति की मौत के बाद परिजनों का कहना था कि मासूम प्रियांक और प्रीतिका के सिर से इतनी कम उम्र में मां का आंचल छिन गया। दोनों बच्चों की परवरिश को लेकर भी परिजन चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि हंसते-खेलते परिवार को पता नहीं किसकी नजर लग गई। गमों का पहाड़ परिवार पर टूट पड़ा है।