फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut businessman shot in Nainitalrefered to hospital in critical condition

नैनीताल घूमने गए मेरठ के व्यापारी को लगी गोली, हालत गंभीर 

Sun, 02 Dec 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 02 Dec 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Meerut businessman shot in Nainitalrefered to hospital in critical condition
pistol

नैनीताल घूमने गए मेरठ के एक व्यापारी के सीने में गोली लग गई। आरोप है कि मेरठ के ही अन्य व्यापारी की लाइसेंसी पिस्टल से उन्हें गोली लगी। बताया जा रहा है कि दोनों व्यापारियों के परिवार एक साथ घूमने गए हुए थे।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर एच ब्लॉक-105 निवासी कपड़ा व्यापारी आशीष बंसल पुत्र योगेश कुमार बंसल, पत्नी सोनम, बेटी वैष्णवी, अदिशा व बेटे सूर्यांश के साथ रामनगर नैनीताल घूमने आए थे। वहां बैलपड़ाव स्थित हॉलीडे रिजॉर्ट में ठहरे थे।
विज्ञापन


आशीष के साथ उनके दोस्त ट्रेवल व्यवसायी शगुन जैन और उनकी पत्नी बरखा निवासी शास्त्रीनगर समेत चार परिवार भी घूमने गए थे, जोकि इसी रिजॉर्ट में ठहरे थे। आशीष बंसल की भाभी पूजा बंसल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे शगुन और आशीष रिजॉर्ट के लॉन में बैठे थे। आशीष अपनी पिस्टल से छेड़छाड़ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई, जो शगुन के सीने में दांयी तरफ लगी। शगुन को पहले रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से नोएडा के फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि बच्चों की रखवाली के लिए चालक के अलावा तीन नौकर भी आए थे। वहीं चर्चा है कि रात को नशे में डांस करते समय गोली चली थी। 

नैनीताल में कैसे पहुंची पिस्टल   
चर्चा है कि शगुन जैन को लाइसेंसी पिस्टल से नहीं अवैध पिस्टल से गोली लगना बताया गया। गोली शगुन से चली या फिर उसके दोस्त आशीष बंसल से, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सवाल उठता कि आखिर पिस्टल नैनीताल कौन लेकर गया था। पुलिस का कहना है कि रिजॉर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनकी फुटेज में यह स्पष्ट हो जाएगा। शगुन शास्त्रीनगर में किराए के मकान में रहते हैं, उनका परिवार प्रेमपुरी रेलवे रोड में रहता है।  

मेरे पास पिस्टल नहीं थी
कपड़ा कारोबारी आशीष बंसल का दावा है कि शगुन जैन मेरे दोस्त हैं। उनके कहने पर मैं अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने गया था। रात में शगुन ने शराब पी और डांस करने की जिद करने लगे। तभी उन्होंने अपनी ही पिस्टल से गोली चला दी, जोकि उनके कंधे में लगी है। मैं खुद उनको अस्पताल लेकर गया। नैनीताल पुलिस को उनकी पत्नी बरखा ने बयान भी दिया है। मेरे पास लाइसेंसी पिस्टल नहीं थी। मैं तो मेरठ लौट आया हूं। 

सख्त कार्रवाई होगी 
इस मामले में रिजॉर्ट प्रबंधक पर कार्रवाई होगी। शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए भी जरूरी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी हर्ष फायरिंग में पुलिस लाइसेंसी असलहा धारक आशीष के खिलाफ कार्रवाई करेगी। -जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed