फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bullies brutally beat up a youth over a minor dispute at a petrol pump, incident was captured on CCTV

Meerut: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना

Mon, 05 May 2025 03:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 05 May 2025 03:04 PM IST
सार

मेरठ में सदर थानाक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर बाइक हटाने को लेकर दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर डाली। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। 

विज्ञापन
Meerut: Bullies brutally beat up a youth over a minor dispute at a petrol pump, incident was captured on CCTV
सीसीटीवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में अजंता पेट्रोल पंप पर बाइक हटाने को लेकर दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घायल युवक थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी व मुकदमा दर्ज के आधार पर आरोपियों की तलाश में लग गई है।

विज्ञापन


देहली गेट थाना क्षेत्र के पूर्व फतेहपुर निवासी हमजा ने सदर थाने में केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह रविवार शाम पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए गया था। इसी बीच सोतीगंज निवासी दो युवक मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित से बाइक हटाने को कहा। आरोप है की बाइक हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: चाणक्यपुरी में बेच दी सरकारी जमीन, अवैध कब्जा किया, बच्चों के विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हमलावरों ने पीड़ित पर हमला कर दिया। वहीं आरोपियों के साथी भी मौके पर पहुंच गए। हमलावरों में पीड़ित युवक व उसके साथी के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर जमकर हुड़दंग मचाया।

मारपीट के दौरान पेट्रोल पंप पर भगदड़ का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सुफियान, आदिल व लल्लो के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed