फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bullet fired in property dealer's house, pierced nine year old son's thigh, created screams

Meerut: गोवर्धन पूजन के समय प्रॉपर्टी डीलर के घर में चली गोली, नौ साल के बेटे की जांघ को चीरते हुए निकली

Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
सार

पूजा के समय अचानक गोली चलने की आवाज आई और कृष्णा खून से लथपथ होकर चिल्लाने लगा। कृष्णा को लेकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Meerut: Bullet fired in property dealer's house, pierced nine year old son's thigh, created screams
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुल्हैड़ा गांव में बृहस्पतिवार शाम गोवर्धन पूजा करते समय प्रॉपर्टी डीलर पवन कुमार के नौ साल के बेटे कृष्णा के पैर में गोली लग गई। बालक के घुटने को चीरती हुई गोली पार हो गई। चीख पुकार सुनते ही परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। बालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली कैसे लगी, इसकी जांच करने में देर रात तक पल्लवपुरम थाना पुलिस लगी रही। परिवार के लोग घटना के बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव निवासी पवन कुमार अपने परिवार के साथ गोवर्धन की पूजा कर रहे थे। उनका नौ साल का बेटा कृष्णा घर में खेल रहा था। पूजा के समय अचानक गोली चलने की आवाज आई और बेटा खून से लथपथ होकर चिल्लाने लगा। कृष्णा को लेकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। इसकी जानकारी लगने पर एसओ पल्लवपुरम मुनेश सिंह पहले अस्पताल और फिर दुल्हैड़ा गांव में जांच करने पहुंचे। बालक को गोली किस परिस्थिति में लगी। हथियार लाइसेंसी था, या अवैध। पुलिस देर रात तक गांव में लोगों से जानकारी करती रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में खुशी का था माहौल
परिवार में खुशी का माहौल था, अचानक बच्चे के पैर में गोली लगने से सब दुखी हो गए। गोवर्धन पूजा में असलहा रखकर पूजा करने का कई जगह चलन है। पूजा के समय कुछ लोग हर्ष फायरिंग भी करते हैं। पुलिस ने कृष्णा को गोली लगने के मामले में भी इन बिंदु पर जांच की। पता चला कि परिवार में कोई लाइसेंसी असलहा नहीं है। 
 
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि गोवर्धन की पूजा करते समय बालक के घुटने में गोली पार होकर निकल गई है। बालक का इलाज चल रहा है। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी, अस्पताल से मीमो थाने गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed