फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut bulandsheher marg faraata hone ko taiyaar

मेरठ-बुलंदशहर मार्ग फर्राटा को होने लगा तैयार  

Sun, 17 Jun 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
meerut bulandsheher marg faraata hone ko taiyaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ-बुलंदशहर मार्ग यानी एनएच-235 भी फर्राटा भरने के लिए तैयार होने लगा है। 62 किमी इस मार्ग को कई जगह से फोर-लेन कर दिया गया है। इसके अलावा अधिकतर स्थानों पर विवाद समाप्त हो गए हैं। बाकी स्थानों पर भी काम इस कदर तेजी से चल रहा है कि जल्द ही मेरठ से बुलंदशहर का सफर सुहाना होगा।
विज्ञापन

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मेरठ-बुलंदशहर हाइवे को अहम प्रोजेक्ट समझा जा रहा है। यही कारण है कि  इस हाइवे पर 15 सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह मार्ग फोर लेन बन  रहा है। मेरठ से खरखौदा 20 किमी है। उसके बाद हापुड़ क्षेत्र तक करीब 32 किमी और उसके आगे बुलंदशहर तक 62.400 किमी तक तैयार होगा। मेरठ के 13 गांवों का अधिग्रहण होकर इस पर काम हुआ है। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि दिल्ली एक्सप्रेस वे पर भी इससे कनेक्ट करने का प्लान है। इसके लिए मेरठ के पास इनर रिंग रोड एक तरफ दिल्ली एक्सप्रेस वे को कनेक्ट करेगी तो यही रोड मेरठ-बुलंदशहर मार्ग को भी मिलाएगी। जुर्रानपुर फाटक से शताब्दी नगर की ओर यहां जंक्शन भी प्रस्तावित है। इस मार्ग पर काफी स्थानों पर काम हो चुका है। डिवाइडर पर अभी और काम होगा।
विज्ञापन


बाईपास पर भी काम तेज
मेरठ और हापुड़ के बीच सबसे तेजी से काम हो रहा है। फफूंडा, खरखौदा तथा हापुड़ से पहले निकलने वाले बाईपास पर आधे से ज्यादा काम हो चुका है। हापुड़ में बाईपास बाबूगढ़ छावनी से पहले कनेक्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मीटर से ज्यादा ऊंचा उठाया है मार्ग
नया मार्ग लगभग एक मीटर ऊपर उठकर बनाया जा रहा है। कई जगह तो ऊंचाई इससे भी और ज्यादा है। गुणवत्ता के लिए इस पर अलग से प्रयास किया जा रहा है। मजबूती के लिए मार्ग पर जूट के बोरे बिछाकर पानी डाला गया हे।


जाम से मिलेगी मुक्ति
इस मार्ग के बाद जाम से मुक्ति मिलेगी। आगे तक की राह आसान होगी। सबसे ज्यादा जाम मेरठ-हापुड़ के बीच खरखौदा तथा हापुड़-बुलंदशहर के बीच में गुलावठी में लगता था। बाईपास के बाद जाम से निजात मिलेगी। मेरठ के धीरखेड़ा, कैली, पांची, लालपुर, खरखौदा, बिजौली, फफूंडा, अलीपुर, जाहिदपुर, सांकरपुर, भगवानपुर, हाजीपुर और घोसीपुर गांवों की जमीन का अधिग्रहण इसके लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed