फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Buffalo worth 23 crores... name is Anmol, Golu-2 worth 10 crores and MLA worth 9 crores,

Meerut: 23 करोड़ का भैंसा... नाम है अनमोल, 10 करोड़ का गोलू-2 और नौ करोड़ का 'विधायक'; देखें तस्वीरें व वीडियो

Thu, 17 Oct 2024 10:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 17 Oct 2024 10:51 PM IST
सार

कृषि विवि में करोड़ों के इन भैंसों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवा इनके साथ सेल्फी लेते और फोटो खींचते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
Meerut: Buffalo worth 23 crores... name is Anmol, Golu-2 worth 10 crores and MLA worth 9 crores,
23 करोड़ का भैंसा अनमोल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई  पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कृषि उद्यमिता समृद्ध किसान विषय पर तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी शुरू हुई। इसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और कुलपति डॉ केके सिंह ने किया। 

विज्ञापन

Meerut: Buffalo worth 23 crores... name is Anmol, Golu-2 worth 10 crores and MLA worth 9 crores,
मुर्रा नस्ल की भैंस। - फोटो : अमर उजाला

किसान मेले में इस बार पशु प्रदर्शनी का आयोजन हुआ है। प्रदर्शनी में इस बार दस करोड़ की कीमत का गोलू-2 और उसका बेटा नौ करोड़ का विधायक भी शामिल है। पंजाब के गांव सिरसा हस्सू निवासी जगतार सिंह का भैंसा अनमोल भी पशु प्रदर्शनी में पहुंचा। उसे देखने के लिए बड़ी भीड़ उमड़ी। अनमोल की क़ीमत 23 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Buffalo worth 23 crores... name is Anmol, Golu-2 worth 10 crores and MLA worth 9 crores,
अनमोल को देखने के लिए भीड़ लगी रही। - फोटो : अमर उजाला
पशु प्रदर्शनी को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गोलू टू और विधायक के मालिक नरेंद्र सिंह ने कहा कि वे इस मेले को एक अवसर के रूप में देखते हैं। पशुपालकों के अलावा स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं भी यहां पशुओं के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन

साल में बिकता है 60 लाख का सीमन, इसलिए करोड़ों में है कीमत
गोलू-टू और विधायक भैंसे के मालिक नरेंद्र और अनमोल के मालिक जगतार सिंह का कहना है कि उनके भैंसे का प्रत्येक दिन का खर्च तीन से चार हजार रुपये है। सीमन से ही उनकी कीमत का आकलन किया जाता है। एक भैंसे से साल में 50-60 लाख रुपये का सीमन बेचा जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed