फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Brotherand uncle beaten up for protesting against molestation of a minor, both injured

Meerut: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई व चाचा को पीटा, एक को 19 तो दूसरे को आए 21 टांके

Tue, 10 Oct 2023 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Oct 2023 04:22 PM IST
सार

मेरठ में छेड़छाड़ की घटनाओं का विरोध करना उल्टा पीड़ितों को ही भारी पड़ रहा है। शहर के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई और चाचा को जमकर पीटा। हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन
Meerut: Brotherand uncle beaten up for protesting against molestation of a minor, both injured
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बेटियां परिवार के साथ भी बाहर निकलने से डर रही हैं। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ शराबियों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। जिसमें किशोरी के पिता और चाचा का सिर फट गया। आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक किशोरी से पड़ोसियों ने छेड़छाड़ कर दी। बताया गया कि आरोपी शराब के नशे में धुत थे। किशोरी ने छेड़छाड़ की शिकायत परिजनों से की तो उन्होंने आरोपियों के समक्ष विरोध जताया। जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर दी। 

विज्ञापन

किशोरी के परिजनों पर पथराव कर दिया। जिसमें किशोरी के पिता और चाचा सिर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक के सिर में 21 और एक के सिर में 19 टांके आए।

पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर थाने में देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की।

आरोपी पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए समझौते का दबाव बना रहे हैं। थाने से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होती देख पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मामले की जांच ठीक से करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed