फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Brother shot sister's lover in Kharkhoda, injured, was angry for court marrige

Meerut: खरखौदा में भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली, घायल, इस बात से था नाराज

Sat, 09 Mar 2024 10:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Mar 2024 10:35 AM IST
सार

मेरठ के खरखौदा में भाई ने बहन के प्रेमी को गोली मार दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Brother shot sister's lover in Kharkhoda, injured, was angry for court marrige
अस्पताल में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में गांव फखरपुर कबट्टा में एक युवती द्वारा गांव के ही युवक से कोर्ट मैरिज करने पर उसके भाई ने प्रेमी को गोली मार दी। गोली प्रेमी के हाथ में लगी है। युवक को गंभीर हालत में केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं युवक के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कबट्टा निवासी टीकाराम के अनुसार उसके पुत्र गौरव का गांव की ही एक युवती  से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी उन्होंने युवती के परिजनों को दी थी।
विज्ञापन


छह माह पहले दोनों ने गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज कर ली, जिस कारण युवती के परिजन नाराज थे। नाराज परिजनों ने प्रेमी युगल की हत्या की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान

गौरव कोर्ट मैरिज के बाद से ही गाजियाबाद में रह रह कर ऑटो चलाकर जीवन यापन करने लगा। शुक्रवार रात को गौरव बीमार मां को देखने अपने गांव कबट्टा आया था। कुछ समय रुकने के बाद करीब दस बजे गाजियाबाद के लिए घर से निकला।

कुछ दूर पहुंचते ही युवती के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौरव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक मकान में शरण लेकर गौरव ने अपनी जान बचाई लेकिन एक गोली उसके दाहिने हाथ में लग गई।

युवक ने परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल को मेरठ के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं गौरव के पिता टीकाराम ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed