फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Brother-in-law plunged a knife into a woman's chest, also injured brother

Meerut: जेठ ने महिला के सीने में उतार दिया चाकू, भाई को भी किया घायल, मकान के बंटवारे को लेकर हो गया खूनखराबा

Thu, 01 May 2025 01:34 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 01 May 2025 01:34 AM IST
सार

साधुनगर कॉलोनी में इकरामुद्दीन ने साइना (32) के सीने में चाकू से कई वार किए। छोटे भाई राजुद्दीन को भी चाकू मारा। पुलिस ने इकरामुद्दीन और उसकी पत्नी नाजमा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Brother-in-law plunged a knife into a woman's chest, also injured brother
साइना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साधुनगर कॉलोनी में बुधवार शाम बड़े भाई इकरामुद्दीन ने शराब के नशे में अपने छोटे भाई राज़ुद्दीन की पत्नी साइना (32) के सीने में चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। उसने राजुद्दीन को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों भाइयों में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी और उसकी पत्नी नाजमा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा थाने पर कस्बा चौकी क्षेत्र साधुनगर निवासी राजुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि उसकी शादी लगभग 16 वर्ष पूर्व बक्सर निवासी साइना से हुई थी। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे अनस, रेहान, सुहाना व जीशान हैं। वह गाड़ी चलाने का काम करता है। उनका काफी समय पूर्व मकान का बंटवारा हुआ था। बंटवारे के बाद से ही उसका बड़ा भाई इकरामुद्दीन नाराज चल रहा था। जिसको लेकर पूर्व में कई बार झगड़ा हो चुका था। इकरामुद्दीन पत्थर व टाइल्स लगाने का काम करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम राजुद्दीन घर पर मौजूद था। इसी बीच उसका अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तभी इकरामुद्दीन शराब के नशे में अपनी पत्नी नाजमा के साथ उसके घर पहुंचा। जहां आरोपी का अपने भाई से बंटवारे व परिजनों को गाली देने पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से राजुद्दीन और उसकी पत्नी साइना पर ताबड़तोड़ वारकर दिए। हमले में राजुद्दीन के पैर में चाकू लगा। वहीं साइना के सीने में कई वार किए।
 
विज्ञापन

पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पीटा
शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर दौड़े। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पीटा। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पास के लक्ष्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां साइना को मृत घोषित कर दिया गया। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मृतका के पति की ओर से हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल के पास चाकू लगने से साइना की मौत हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed