फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Brother-in-law guilty of murder of bank manager's pregnant wife and son, strangulated with scarf

Meerut: बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी व बेटे की हत्या में बहनोई दोषी, दुपट्टे से घोंटा गला, कोर्ट ने दी ये सजा

Tue, 17 Jun 2025 09:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Jun 2025 09:01 PM IST
सार

Double Murder Case: 29 अगस्त 2022 को बैंक मैनेजर संदीप कुमार की गर्भवती पत्नी शिखा और पांच साल के बेटे रूकांश की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी ने पछतावे में आकर सुसाइड कर लिया था। 

विज्ञापन
Meerut: Brother-in-law guilty of murder of bank manager's pregnant wife and son, strangulated with scarf
शिखा और रूकांश की हत्या का मामला। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन साल पहले हस्तिनापुर निवासी बैंक मैनेजर संदीप कुमार की आठ माह की गर्भवती पत्नी शिखा और पांच साल के बेटे रूकांश की लूट के बाद हत्या के मामले में उसके बहनोई हरीश को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला जज (विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट) चंद्रशेखर मिश्र ने हरीश पर 36 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। दूसरे हत्यारोपी रवि कुमार ने हापुड़ जिले के पिलखुवा में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को उसका सुसाइड नोट मिला था। वह हरीश के जीजा का चचेरा भाई था।
विज्ञापन

 

Meerut: Brother-in-law guilty of murder of bank manager's pregnant wife and son, strangulated with scarf
साल 2022 में डबल मर्डर के बाद संदीप से जानकारी लेती पुलिस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर में रामलीला ग्रांउड के पास रहने वाले संदीप कुमार बिजनौर में पीएनबी में मैनेजर हैं। 29 अगस्त 2022 को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से बैंक जाने के लिए निकले थे। सुबह 9:50 बजे पत्नी शिखा से मोबाइल पर बात कर बताया था कि वह बैंक पहुंच गए हैं। दोपहर 12:30 बजे शिखा अपने बेटे रूकांश को स्कूल से लेकर घर आई थी। इसी दौरान हरीश पिलखुवा के अहमदपुर नयागांव निवासी अपने बहनोई शेर सिंह के चचेरे भाई रवि के साथ संदीप के घर पहुंचा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Brother-in-law guilty of murder of bank manager's pregnant wife and son, strangulated with scarf
डबल मर्डर। पुलिस ने बेड से बरामद किए थे मां और बेटे के शव। - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने मां-बेटे की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर शव अलग-अलग बेड में बंद कर दिए। ढाई लाख की नकदी व करीब 15 लाख रुपये के आभूषण समेटकर शिखा की स्कूटी से नोएडा भाग गए थे। रात करीब 8:10 बजे संदीप घर वापस आए। मुख्य गेट पर ताला लगा था। इसके बाद संदीप ने अपनी पत्नी को कॉल की। लेकिन पत्नी ने कॉल रिसीव नहीं की। 
इसके बाद संदीप पड़ोस में अपने दोस्त के यहां चले गए। काफी देर बाद भी पत्नी का कुछ पता नहीं चला तो बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। रात में जब पुलिस के सामने ताला तोड़ा गया तो एक बेड में शिखा का और दूसरे कमरे में बेड में बेटे रूकांश का शव मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed