{"_id":"634557d7f56f9a191540d9fb","slug":"meerut-brother-in-law-assaulted-bhabhi-accused-of-giving-divorce-to-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, पति पर तलाक देने का आरोप, एसएसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, पति पर तलाक देने का आरोप, एसएसपी से की शिकायत
Tue, 11 Oct 2022 05:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 11 Oct 2022 05:19 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी महिला ने एसएसपी को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले पिलखुवा निवासी युवक से हुई थी। महिला ने दहेज उत्पीड़न, देवर पर दुष्कर्म व पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने हापुड़ जिले के पिलखुवा निवासी अपने देवर पर दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत कर तहरीर दी है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले पिलखुवा में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह मायके आ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत
विज्ञापन
गांव में पंचायत के बाद महिला ससुराल लौट गई। इसके बाद दोबारा दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया और देवर ने दुष्कर्म किया। पति से शिकायत की तो उसने घर से निकाल दिया। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।