फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Brothal Racket Busted in Shastri Nagar, Five Including Three Women Arrested

Meerut: शास्त्रीनगर में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, तीन युवतियों समेत पांच गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

Sat, 21 Mar 2026 06:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Mar 2026 06:18 PM IST
सार

मेरठ के शास्त्रीनगर क्षेत्र में एक मकान में चल रहे देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Brothal Racket Busted in Shastri Nagar, Five Including Three Women Arrested
देह व्यापार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेरठ शहर के शास्त्रीनगर क्षेत्र में एक मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों और दो युवकों को मौके से पकड़ा है।

विज्ञापन


कई दिनों से चल रही थी गतिविधि
मामला शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक का है, जहां लोगों ने आरोप लगाया कि एक मकान में कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। क्षेत्रवासियों को लगातार वहां युवक-युवतियों का आना-जाना दिखाई दे रहा था, जिससे उन्हें शक हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ISIS Connection: जांच में खुलासा, सोशल मीडिया से मेरठ में बनाई स्लीपर सेल, पाकिस्तान भेजे जा रहे थे ऐसे वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने किया हंगामा, पुलिस को सौंपी जानकारी
शक गहराने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान में छापेमारी की। इस दौरान तीन युवतियां और दो युवक पकड़े गए।

पुलिस कर रही जांच
पकड़े गए सभी लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। लोहिया नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed