फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut breaks 24-year rainfall record with 94.1 mm rain; schools up to class 8 closed

West UP Weather Today: बारिश ने तोड़ा 24 साल का रिकार्ड, 94.1 मिमी हुई वर्षा, बदला माैसम...बढ़ रहे मरीज

Tue, 02 Sep 2025 11:36 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 02 Sep 2025 11:36 AM IST
सार

मेरठ में रविवार रात से जारी भारी बारिश ने 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक दिन में 94.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। तापमान में गिरावट आई और जनजीवन प्रभावित रहा। भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूल दो सितंबर को बंद करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
Meerut breaks 24-year rainfall record with 94.1 mm rain; schools up to class 8 closed
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितंबर में विदा होने से पहले मानसून मेहरबान है। एक दिन की बारिश ने पिछले 24 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। सुबह चार बजे से शुरु हुई बारिश रात तक होती रही। जनजीवन प्रभावित हो गया। 

विज्ञापन


दिनभर 94.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 24 साल में एक दिन में सबसे ज्यादा हुई है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 
Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 वर्षों में एक दिन में हुई बारिश 
 वर्ष    मिमी 

 2002    60 
 2003    25 
 2004    45 
 2005    शून्य 
 2006    9.4 
 2007    17.9 
 2008    19.2 
 2009      27.1 
 2010    3.9
 2011    शून्य 
 2012    शून्य 
 2013    3.7
 वर्ष    मिमी  
 2014    0.2 
 2015    शून्य 
 2016    36.4 
 2017    11.6
 2018    शून्य 
 2019    82.9 
 2020    शून्य  
 2021    6.4 
 2022    शून्य 
 2023    शून्य 
 2024    शून्य 
 2025    94.9 

आठवीं तक के स्कूल आज बंद
रविवार रात से जिले में जारी भारी बारिश के मद्देनजर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मेरठ ने जिले के सभी स्कूलों (परिषदीय, राजकीय-अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएससी और मदरसा बोर्ड) में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं का दो सितंबर को अवकाश घोषित किया है। 

स्कूल खुलने के बाद आए बंद करने के निर्देश 
देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार तक जारी रही। बारिश में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई जो भीगते हुए स्कूल पहुंचे। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद बारिश के चलते डीएम ने एहतियात के तौर पर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किए। 

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 27.1°C
न्यूनतम: 23.1°
उच्चतम: 27.1°
सूर्योदय  05:57 am
सूर्यास्त 06:40 pm
हवा की गति -14.8 km/h
आर्द्रता -83%
बारिश की संभावना -72%
चंद्रोदय -3:01pm
चंद्रास्त - 01:03 pm 

मेरठ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में बुखार के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। दोनों अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना साढ़े चार हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश वायरल बुखार की चपेट में हैं। 

मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी, शरीर में टूटन और पैरों में अकड़न जैसी शिकायतें प्रमुख हैं। फिजिशियन डॉ. वीके बिंद्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव और मानसून के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया जैसे रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed