फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forecast Update Today

Meerut Weather Today: सीजन में सबसे गर्म रहा सोमवार, दिन में चली लू, पहली बार 39.1 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Tue, 22 Apr 2025 10:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Apr 2025 10:38 AM IST
सार

 Meerut Weather Forecast Update Today: मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म दिखाई दिया। अनुमान है कि इस बार गर्मी खूब सताएगी। पढ़ें मौसम का हाल।

विज्ञापन
Meerut Weather Forecast Update Today
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक बार गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी हैं। दिन का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो-तीन दिन राहत के आसार नहीं हैं। सोमवार के बाद मंगलवार को सुबह से ही गर्मी का असर तेज दिखाई दिया। सूरज की तपिश और दिन में चल रही गर्म लू के थपेड़ों के बीच मौसम बदलता जा रहा है। दिन भर तेज धूप के चलते शहर वासी गर्मी में परेशान रहे। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सीजन में पहली बार दिन का तापमान 39.1 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। दिन में लू ने भी परेशान किया। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म दिखाई दिया। तापमान बढ़ने से दिन भर लू का असर दिखाई दिया। अभी दो-तीन दिन तक मौसम के तेवर ऐसे ही रहेंगे और गर्मी परेशान करेगी। लू का असर दिखाई देगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी तेजी से बढ़ गया। शहर का एक्यूआई 162 दर्ज किया गया। वहीं, नगर के अंदर गंगानगर 223, जलभीमनगर142, पल्लवपुरम 121, बेगमपुल 132 दिल्ली रोड 170 दर्ज किया गया।  

अधिकतम तापमान-             39.1
न्यूनतम तापमान-             24.0
सूर्याेदय-             05:47 am
सूर्यास्त -            06:49 pm

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed