फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Blue Drum Murder Case: Cross-Examination Deferred, Hearing Fixed for January 7

नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड पर बनी वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, मामले की अदालत में सुनवाई फिर टली

Tue, 06 Jan 2026 05:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 06 Jan 2026 05:59 PM IST
सार

मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम सौरभ हत्याकांड में विवेचक की गवाही पर जिरह एक बार फिर टल गई। अब जिला जज अनुपम कुमार की अदालत में 7 जनवरी को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Meerut Blue Drum Murder Case: Cross-Examination Deferred, Hearing Fixed for January 7
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में सोमवार को अदालत में होने वाली अहम सुनवाई एक बार फिर टल गई। विवेचक इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी के बयान पर बचाव पक्ष द्वारा की जाने वाली जिरह समय न मिलने के कारण नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।
विज्ञापन


जिला जज की अदालत में चल रहा ट्रायल
इस हत्याकांड का ट्रायल जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में चल रहा है। विवेचक रमाकांत पचौरी ने 9 दिसंबर को अदालत में अपनी गवाही दी थी। इसके बाद पिछले तीन तारीखों से उनके बयान पर बचाव पक्ष की जिरह चल रही है। सोमवार को आरोपी मुस्कान और साहिल शुक्ला की ओर से अधिवक्ता को जिरह करनी थी, लेकिन अतिरिक्त समय मांगे जाने पर सुनवाई टल गई।
विज्ञापन
Trending Videos

अब तक 15 गवाहों के बयान दर्ज
कोर्ट में अब तक 15 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मामले में आगे सभी गवाहों की गवाही पूरी होने के बाद अंतिम बहस होगी। इस चर्चित हत्याकांड ने न केवल मेरठ बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया था।

कैसे हुआ था सौरभ का मर्डर
तीन मार्च 2025 को सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर की थी। आरोप है कि हत्या के बाद शव के चार टुकड़े किए गए और उन्हें एक बड़े नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट डालकर सील कर दिया गया। दोनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

हत्याकांड पर बनी वेब सीरीज को लेकर विवाद
इस बहुचर्चित मामले पर आधारित वेब सीरीज 'हनीमून से हत्या: व्हाई वीमेन किल' 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। वेब सीरीज का पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। पोस्टर में दिखाया गया नीला ड्रम एक बार फिर लोगों को उस खौफनाक घटना की याद दिला रहा है।

वेब सीरीज को लेकर मेरठ के लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि इस दर्दनाक घटना को मनोरंजन के तौर पर पेश करना संवेदनशील नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed