फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Black marketing of rice of poor, case registered against six, 794 quintals of rice seized

Meerut: गरीबों के चावल की कालाबाजारी, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 794 क्विंटल चावल जब्त

Sat, 10 Aug 2024 09:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 Aug 2024 09:16 PM IST
सार

राशन का चावल राइस मिल में बेचने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Meerut: Black marketing of rice of poor, case registered against six, 794 quintals of rice seized
चावल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ और संभल जिले से राशन के चावल की कालाबाजारी कर हरियाणा की राइस मिल में बेचने वाले गिरोह के छह सदस्यों के खिलाफ पूर्ति विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

पूर्ति विभाग की टीम ने दस दिन पहले संभल और हापुड़ जिले से हरियाणा जा रहे चावल से लदे तीन ट्रक पकड़े थे। इनमें करीब 794 क्विंटल चावल लदा था। दोनों ट्रकों में लदे चावल के सैंपल लेकर लैब में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में ट्रकों में लदा चावल फोर्टिफाइड निकला, जो राशन की दुकानों से लाभार्थियों को वितरित किया जाता है।

जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार ने बागपत कोतवाली में चावल मालिक ज्ञानेंद्र कंसल निवासी हापुड़, अरुण कुमार शर्मा निवासी गुलावटी, मनोज कुमार गर्ग निवासी यमुना नगर, ट्रक चालक नसीम निवासी कलाचीन जिला गाजियाबाद, कुमार शर्मा निवासी गुलावटी जनपद बुलंदशहर, चालक खालिद निवासी रसूलपुर जिला बुलंदशहर, चावल मालिक मनोज कुमार गर्ग और चालक करण चौधरी निवासी यमुनानगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed