फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP Mahila Morcha State President says women will be given 33 percent of tickets in the 2027 elections

Meerut: भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- 2027 के चुनाव में महिलाओं को दिए जाएंगे 33 प्रतिशत टिकट

Fri, 10 Jul 2026 10:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 10 Jul 2026 10:57 PM IST
सार

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने शुक्रवार को मेरठ में पश्चिम क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए हवा में है। पिछली सरकारों में आधी आबादी की हालत दयनीय थी। 

विज्ञापन
Meerut: BJP Mahila Morcha State President says women will be given 33 percent of tickets in the 2027 elections
सर्किट हाउस में संबोधित करतीं सरोज कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास चुनाव में कोई ठोस मुद्दा नहीं है। जनता सपा के पीडीए की असलियत जान चुकी है। यह पीडीए हवा में है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा महिलाओं को 33 फीसदी टिकट देगी। राजनीति में महिलाओं की भूमिका अहम होगी।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में सरोज कुशवाहा ने कहा कि जिस देश की महिलाएं खुश रहती हैं, वह देश खुशहाल रहता है। मिशन 2027 को फतह करने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा महिलाओं के हित में कदम उठा रही है। महिला आरक्षण पर भाजपा और मोदी-योगी सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट है। 
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए हवा में है। पिछली सरकारों में आधी आबादी की हालत दयनीय थी। सपा के पीडीए में सिर्फ एक जाति और एक परिवार होता है। अखिलेश यादव के पास कोई विषय नहीं है। श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी जांच का विषय है। मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर अंजू वारियर, वर्षा कौशिक, रेनू जोगी आदि उपस्थित रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के लिए कीर्तिमान स्थापित करेंगी भाजपा की महिला कार्यकर्ता: नवाब सिंह नागर
भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम क्षेत्र की बैठक शुक्रवार को हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
 
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि महिला कार्यकर्ता पश्चिम क्षेत्र में संगठन के लिए नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। नागर ने कहा कि मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से भाजपा 2027 का विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतेगी।
 

महिला मोर्चा की भूमिका
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के लिए अधिक समय देना होगा। महिलाओं का दायित्व है कि वे अपने कार्यों से संगठन को मजबूत बनाएं। कुशवाहा ने महिला मोर्चा को एक नदी के समान बताया, जिसका लक्ष्य निरंतर आगे बढ़ते हुए समंदर तक पहुंचना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अधिक महिलाएं सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि बनकर समाज व राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाएंगी। 
बैठक का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक ने किया। प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी, रेनू जोगी, डॉ. विकास अग्रवाल, रश्मि रावल, अंजू वारियर, कांता कर्दम, नूतन शर्मा, रुचि गर्ग, छवि शर्मा और तुलसी भारद्वाज सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी देखें...
UP: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की जांच करेगी एसआईटी, धंस रही है सड़क, हो रहा मिट्टी कटान



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed