फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut BJP leader Vineet Sharda says Azhar Masood has a reward of 51 lakhs

भाजपा नेता बोले- अजहर मसूद का सिर कलम करने वाले को देंगे 51 लाख का ईनाम

Mon, 18 Feb 2019 04:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Feb 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut BJP leader Vineet Sharda says Azhar Masood has a reward of 51 lakhs
मसूद अजहर

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी अजहर मसूद का सिर कलम करके भारत में लाने वाले को वो 51 लाख रुपया बतौर ईनाम देंगे। इसमें 11 लाख रुपया उनकी खुद की तरफ से और 40 लाख रुपया जनता से एकत्रित करके दिया जाएगा।

विज्ञापन


सभा में अमित जैन, सौरभ अग्रवाल, राजीव गुप्ता, सुरेश बिट्टू, अंकित गुप्ता, विपिन अग्रवाल, नंदकिशोर बंसल, अनुराग जैन, दीपक मित्तल, अतुल गुप्ता और अकरम गाजी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


वहीं, भाजपा महानगर व जिला द्वारा चौधरी चरण सिंह पार्क में सीआरपीएफ के जवानों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा की गई। सभा में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविंद्र भडाना, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक दिनेश खटीक, विधायक सतवीर त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने शहीदों के लिएविचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हरिकांत अहलूवालिया, मनिंदरपाल सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लोकेश प्रजापति, सुधीर अग्रवाल, जयकरण गुप्ता, बिजेंद्र अग्रवाल, गजेंद्र शर्मा, ललित नागदेव, विवेक रस्तोगी, पीयूष शास्त्री, संजय त्रिपाठी, करुणेश नंदन गर्ग, सतेंद्र भराला, मनीता चौधरी आदि मौजूद रहे।

51 करोड़ की घोषणा भी कर दी 
मेरठ के शादाब चौहान ने कहा है कि मसूद और बगदादी का सिर लाने वाले को 51 करोड़ का ईनाम देंगे। कहां से देंगे, कैसे देंगे इसका कोई पता नहीं। साथ ही कहा कि कश्मीर के मासूम बेगुनाह छात्रों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में परेशान न किया जाए। यदि ऐसा किया गया तो ठीक नहीं होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed