फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP Leader Sangeet Som Reaches Kapsad Village in Dalit Woman Murder and Minor Abduction Case

दलित महिला की हत्या: अपहृत बेटी का नहीं कोई सुराग, ग्रामीणों में रोष, कपसाड़ पहुंचे संगीत सोम

Fri, 09 Jan 2026 04:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 09 Jan 2026 04:44 PM IST
सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और नाबालिग बेटी के अपहरण के मामले में भाजपा नेता संगीत सोम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Meerut: BJP Leader Sangeet Som Reaches Kapsad Village in Dalit Woman Murder and Minor Abduction Case
कपसाड़ पहुंचे संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण की सनसनीखेज घटना के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम गांव कपसाड़ पहुंचे।

विज्ञापन



पीड़ित परिवार से की मुलाकात
संगीत सोम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दलित महिला की हत्या: कपसाड़ में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, अपहृत बेटी की बरामदगी की मांग, कई नेता पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

सख्त कार्रवाई की मांग
भाजपा नेता ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और अपहृत नाबालिग को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद शर्मनाक हैं।

गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
घटना के बाद से गांव कपसाड़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांव के सभी रास्ते सील हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

अंतिम संस्कार से इंकार
इधर पीड़ित परिजन अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी और बेटी की बरामदगी की मांग पर अड़े हुए हैं। मांगें पूरी न होने तक परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed