{"_id":"68cf8eb6603213be350bf37e","slug":"meerut-bjp-leader-s-ten-year-old-daughter-attacked-by-a-pack-of-dogs-this-is-the-condition-of-the-girl-2025-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: भाजपा नेता की दस साल की बेटी पर कुत्तों के झुंड का हमला, मासूम का हुआ ये हाल, दिल्ली करना पड़ा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भाजपा नेता की दस साल की बेटी पर कुत्तों के झुंड का हमला, मासूम का हुआ ये हाल, दिल्ली करना पड़ा रेफर
Sun, 21 Sep 2025 11:06 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:06 AM IST
सार
प्रेमविहार में मासूम बच्ची श्रेया घर के पास से ही कुछ सामान लेकर लौट रही थी, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसका हाथ बुरी तरह नोच डाला। जिला अस्पताल में इलाज का इंतजाम नहीं था, इसलिए दिल्ली रेफर किया गया।
विज्ञापन
कुत्तों के हमले से घायल श्रेया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। वार्ड-34 माधवपुरम स्थित प्रेमविहार में शनिवार रात भाजपा नेता योगेश शर्मा की 10 वर्षीय बेटी श्रेया पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची का हाथ बुरी तरह नोच दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुत्तों को खदेड़ा। घायल श्रेया को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां उचित इलाज न मिलने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
योगेश शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी श्रेया रात करीब 8 बजे घर से 100 मीटर दूर परचून की दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। तभी अचानक झुंड में घूम रहे कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उसका हाथ बुरी तरह नोचा। कुत्तों के अचानक हमले से वह सड़क पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर कुत्तों को भगाया और बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची को दिल्ली रेफर कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि श्रेया के जख्म गहरे हैं और उसे एंटी रेबीज सीरम आईपी (एआरएस) की तत्काल जरूरत है। यह सीरम जिला अस्पताल में उपलब्ध ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम की लापरवाही पर फूटा आक्रोश
स्थानीय लोगों ने घटना के बाद नगर निगम के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि लावारिस कुत्तों की शिकायत बार-बार करने के बावजूद निगम की टीम क्षेत्र में नहीं पहुंचती। इस घटना की सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर वार्ड-34 के पार्षद राजकुमार मांगलिक, वार्ड-48 के पार्षद दीपक वर्मा पहुंचे। प्रेमविहार और आसपास के इलाकों के लोगों ने मांग की कि नगर निगम लावारिस कुत्तों को तुरंत पकड़कर एबीसी सेंटर में भेजे। साथ ही जिला अस्पताल में एआरएस सीरम उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाए तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। नगर निगम की लापरवाही पर लोगों ने हंगामा भी किया।

ये बोले
बच्ची को कुत्ते के काटने की जानकारी मिली है। प्रेमविहार में कुत्तों को पकड़ने के लिए निगम अपनी टीम भेजेगा। कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने और नसबंदी की प्रक्रिया चल रही है।
- डॉ. अमर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी