फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP leader Pandit Sunil Bharala met the Chief Minister, discussed Kanwar Yatra and problems of Meerut.

Meerut: मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता पंडित सुनील भराला, कांवड़ यात्रा और मेरठ की समस्याओं पर की चर्चा

Tue, 08 Jul 2025 11:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Jul 2025 11:12 PM IST
सार

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानों को बंद कराने पर आभार जताया और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कराने की मांग की। 

विज्ञापन
Meerut: BJP leader Pandit Sunil Bharala met the Chief Minister, discussed Kanwar Yatra and problems of Meerut.
लखनऊ में सीएम से मुलाकात करते पंडित सुनील भराला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के निवर्तमान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास, कालिदास मार्ग लखनऊ पर शिष्टाचार भेंट की। पंडित सुनील भराला ने मेरठ जनपद से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन

 

पंडित सुनील भराला ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानों को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस निर्णय को श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने आग्रह किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ के ऐतिहासिक और आस्था से जुड़े मंदिरों विशेष रूप से (काली पलटन) शिव मंदिर और पुरा महादेव मंदिर बागपत में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाए। साथ ही भक्तों के स्वागत के लिए पुष्प वर्षा कार्यक्रम भी सुनिश्चित कराया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्होंने मेरठ के प्रमुख मार्गों, विशेष रूप से 28 पगमार्क कांवड़ रूट, पल्लवपुरम, शताब्दी नगर, वेदव्यासपुरी और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे अतिक्रमण एवं गंदगी की गंभीर समस्या की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने मांग की कि इन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने हेतु नगर निगम एवं अन्य विभागों को अभियान चलाने के निर्देश दिए जाएं, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुगमता और स्वच्छता का अनुभव हो।
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मुद्दों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया जाएगा, ताकि जनहित में शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक यात्राओं की मर्यादा और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed