फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bikers gang members loot mangalsutra from woman and incident captured in CCTV camera

UP: पुलिस को खुली चुनौती, 14 घंटे में तीन बड़ी वारदातें, सीसीटीवी में कैद हुई मंगलसूत्र लूटने वाली घटना

Mon, 27 Mar 2023 09:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Mar 2023 09:35 PM IST
सार

Meerut News : बाइकर्स गैंग मेरठ पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। शहर में 14 घंटे में तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया। वहीं, मंगलसूत्र लूटने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Meerut: Bikers gang members loot mangalsutra from woman and incident captured in CCTV camera
आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर में बाइकर्स गैंग पुलिस को खुली चुनौती देते हुए ताबड़तोड़ लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है। 14 घंटे में अलग-अलग जगहों पर लूट की तीन वारदातें हो चुकी हैं। अब सोमवार सुबह नौकरानी के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही ड्रेस डिजाइनर से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट लिया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के बलवंत नगर निवासी सीए अनुपम शर्मा की पत्नी रुचि शर्मा ड्रेस डिजाइनर हैं और घर पर ही ड्रेस शोरूम चलाती हैं। सोमवार सुबह रुचि शर्मा अपनी नौकरानी के साथ खरीदारी करके घर लौट रही थीं। घर के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाश उनके गले पर झपट्टा मारकर मंलगसूत्र लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


सीए अनुपम शर्मा ने पुलिस को बताया कि मंगलसूत्र में सोने की चेन के साथ डायमंड का लॉकेट था। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। मेडिकल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लुटेरे कैमरे में कैद हो गए। उनके चेहरे भी साफ दिखाई दिए। पुलिस ने फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फांसी देने की मांग: जेल में पेटभर खाना खाया, फिर चैन की नींद सोए हत्यारे, ठुमके लगाती दिखी कातिल मां

100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, हेलमेट में नजर आए लुटेरे
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-6 में रविवार की रात नौ बजे मायके में आई इंदू पत्नी मनोज निवासी (देहरादून) से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र लूटा था। दूसरी वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रात 10 बजे पांडव नगर में आरती अग्रवाल से बाइकर्स ने ही चेन लूट ली थी। फिर सोमवार सुबह 11:30 बजे बाइकर्स ने ही ड्रेस डिजाइनर रूचि शर्मा से मंगलसूत्र लूट लिया।

मेडिकल थाना प्रभारी दिनेश उपाध्याय का कहना है कि दो टीमें रविवार रात से सोमवार शाम तक बाइकर्स गैंग की तलाश में 100 से ज्यादा सीटीवी कैमरे खंगाल चुकी हैं। दोनों ही वारदातों में बदमाश हेलमेट लगाए हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोनों वारदात को अंजाम देने में एक ही गैंग है। जागृति विहार में हुई घटना में अंधेरे के कारण बदमाशों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दें रहे है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: तालिबानी सजा: युवक का मुहं काला कर किया गंजा, फिर पहनाई जूते-चप्पलों की मामा, मारपीट का वीडियो वायरल

सिविल लाइन पुलिस भी जुटी
सिविल लाइन थाना प्रभारी विशंबर दयाल गंगवार का कहना है कि पांडव नगर निवासी आरती अग्रवाल से हुई लूट के मामले में पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। पुलिस टीम ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले है। अभी तक बदमाशों का पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed