फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bike rider crushed by unknown vehicle on NH-119, died on the spot

Meerut: एनएच-119 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 11 Dec 2023 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Dec 2023 03:19 PM IST
सार

मेरठ के मवाना में एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल डाला। 
 

विज्ञापन
Meerut: Bike rider crushed by unknown vehicle on NH-119, died on the spot
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मेरठ के मवाना रोड एनएच-119 पर देररात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंपरिजनों के मुताबिक बाइक सवार बागपत से भांजी की गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। गानगर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


इंचौली  थाना क्षेत्र के कस्तला गांव निवासी (50) ॠषिपाल पुत्र नत्थू गांव के पास ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक ऋषिपाल शादीशुदा था, परंतु कोई संतान नहीं थी। छोटे भाई के अनुसार बागपत के जिमाना गांव में उनकी बहन है। रविवार को भांजी का गोदभाराई का कार्यक्रम था। जिसमें ऋषिपाल व अन्य लोग बाइकों से वहां गए थे।

विज्ञापन

रात में सभी कस्तला गांव लौट रहे थे। तभी सलारपुर गांव के पास परिवार के अन्य लोग आगे निकल गए, जबकि ऋषिपाल पीछे रह गया। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से ऋषिपाल बुरी तरह घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस घायल को सूर्य अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने ऋषिपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। गंगानगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि इस घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, फुटेज देखकर वाहन का पता लगाया जा रहा है। 

एक सप्ताह में तीन मौत
एनएच-119 पर एक सप्ताह में तीन मौत हो चुकी हैं। तीन दिसंबर की रात 3 बजे तेज रफ्तार कार ट्रक के नीचे घुस गई थी। जिसमें गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरूबक्सर निवासी रवि और आई ब्लॉक निवासी पवन की मौत हो गई थी। वहीं, पवन के भाई काकू व उसके दोस्त दीपक अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, बीती रात कस्तला गांव निवासी ऋषिपाल को अज्ञात वाहन ने कुच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed