फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Big update in the case of death of three children, death occurred due to neck fracture

Meerut: तीन बच्चों की मौत के मामले में सामने आया बड़ा अपडेट, एक बच्चे की टूटी मिली गर्दन की हड्डी

Sat, 09 Aug 2025 04:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 09 Aug 2025 04:41 PM IST
सार

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि दो बच्चों की मौत डूबकर और तीसरे की गर्दन की हड्डी टूटने से हुई है। वहीं पुलिस ने डूबने से मौत के मामले में बिल्डर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Meerut: Big update in the case of death of three children, death occurred due to neck fracture
तीन बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवालखास गांव में तीन बच्चों शिवांश (8), ऋतिक (8) और मानवी (7) की मौत के मामले में छह दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने केवल बिल्डर असलम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उससे जेल भेज दिया गया। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि जब एक साथ तीन बच्चों की मौत हुई है, तो दो बच्चों की मौत में बिल्डर को जेल क्यों भेजा गया है। क्या तीसरे बच्चे की मौत का मामला अलग है। बच्चों की मौत कैसे हुई, ये रहस्य बना हुआ है। 
विज्ञापन

 

कस्बा सिवालखास वार्ड एक निवासी जितेंद्र की सात वर्षीय पुत्री मानवी, मोनू का आठ वर्षीय पुत्र शिवांश और हिम्मत का आठ वर्षीय पुत्र ऋतिक तीन अगस्त को घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गए थे। अगले दिन सुबह शिवांश, ऋतिक और मानवी के शव उनके घर के पास पानी भरे प्लॉट में गड्डे में पड़े मिले थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन पुलिस ने तीनों बच्चों की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए पानी में डूबकर होने की बात बताई थी। लेकिन अगले दिन पुलिस द्वारा दो बच्चों शिवांश, ऋतिक की मौत पानी में डूबकर और मानवी की मौत गर्दन की हड्डी टूटने की बात बताई। एडीजी भानु भास्कर स्वयं जांच करने के लिये डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और एसपी क्राइम के साथ मौके पर सिवालखास पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन

एडीजी ने एसपी क्राइम अवनीश कुमार, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए थे। एडीजी ने कहा कि जब से बच्चे लापता हुए और जब शव मिले, तब तक बच्चों के साथ क्या-क्या हुआ, कहां-कहां गए, किस दुकान से सामान लिया, हर स्तर की जांच रिपोर्ट चाहिए, उसके बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। 
 

शुक्रवार दोपहर जानी थाना पुलिस ने कस्टडी में लिए गए बिल्डर असलम की गिरफ्तारी दिखा कर उससे न्यायालय में पेश किया, जहां से उससे जेल भेज दिया गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि बिल्डर असलम निवासी मुरादनगर को गिरफ्तार किया गया है, बाकी अभी छानबीन जारी है। पुलिस ने बिल्डर की गिरफ्तारी इस वजह से की है, क्योंकि निर्माणधीन कॉलोनी की वजह से गहरे गड्ढे में पानी भर गया था और उसी में तीन बच्चों के शव मिले थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed