{"_id":"65cb25344170a1171c04651a","slug":"meerut-big-success-for-crime-branch-and-surveillance-team-101-lost-mobile-phones-recovered-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी, गुम हुए 101 मोबाइल फोन किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी, गुम हुए 101 मोबाइल फोन किए बरामद
Tue, 13 Feb 2024 01:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:46 PM IST
सार
मेरठ में क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने मंगलवार को एसपी क्राइम अनित कुमार के नेतृत्व में चोरी हुए और खोए 101 मोबाइल बरमद कर लोगों को सौंपे।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए गुम हुए मोबाइल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ में क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने गुम हुए सौ से भी ज्यादा मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने मंगलवार को पुलिस लाइन में लोगों को बुलाकर मोबाइल सौंपे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच की मदद से पुलिस को यह कामयाबी मिली है। तीन माह पहले भी इसी तरह सैकड़ों मोबाइल बरामद कर लोगों को सौंपे गए थे।
विज्ञापन
अब फिर से 101 मोबाइल पुलिस ने सकुशल बरादम किए हैं। बताया गया कि आसपास के कई जिलों से भी बरामदगी हुईं हैं। वहीं अपना खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मेरठ पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन