फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Bhuni Toll Plaza Protest: Toll Free on Third Day, Police Hunt for 8th Accused

Meerut: भूनी टोल पर तीसरे दिन भी छाया रहा सन्नाटा, टोल रहा फ्री, आठवां आरोपी भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 03:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 20 Aug 2025 03:50 PM IST
सार

मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर हंगामे के चलते तीसरे दिन भी वाहनों से वसूली बंद रही। सेना के जवान से मारपीट मामले में पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि आठवें आरोपी को भी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Meerut Bhuni Toll Plaza Protest: Toll Free on Third Day, Police Hunt for 8th Accused
भूनी टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर में भूनी टोल प्लाजा पर तनाव तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार रात सेना के जवान कपिल के साथ मारपीट की घटना के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की थी। इसके बाद से टोल पूरी तरह फ्री कर दिया गया और बुधवार को भी वाहनों से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की गई।

विज्ञापन

घटना को देखते हुए टोल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है।

पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि आठवां आरोपी फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी नहीं हो जाती, वे आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं दोपहर होने तक पुलिस ने आठवें आरोपी को भी धर दबोचा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut Bhuni Toll Plaza Protest: Toll Free on Third Day, Police Hunt for 8th Accused
अस्पताल में घायल जवान - फोटो : अमर उजाला

जवान से मिलने मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान
मेरठ में भूनी टोल प्रकरण में घायल हुए जवान को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान अस्पताल पहुंचे और घायल जवान से मुलाकात की। उन्होंने जवान का हालचाल जाना और परिवार को ढांढस बंधाया।

अतुल प्रधान ने चिकित्सकों से भी बातचीत कर उपचार संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि घायल जवान के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर शासन-प्रशासन स्तर पर भी बात की जाएगी।

भूनी टोल प्रकरण को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है। विधायक ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed