फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bhartiya Kisan Union Tomar faction created ruckus in Agriculture University, stopped the meeting

Meerut: कृषि विश्वविद्यालय मे भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट का हंगामा, गोष्ठी रोकी

Wed, 15 Feb 2023 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Feb 2023 02:45 PM IST
सार

मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती पर चल रही गोष्ठी के दौरान भाकियू तोमर गुट के किसानों ने हंगामा कर डाला। किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं और जमकर हंगामा किया। वही इस दौरान मंच पर आसीन अधिकारी मूकदर्शक बने रहे।

विज्ञापन
Meerut: Bhartiya Kisan Union Tomar faction created ruckus in Agriculture University, stopped the meeting
ज्ञापन सौंपते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती पर चल रही गोष्ठी के बीच में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भावके बीच में पहुंचे भारतीय किसान तोमर गुट के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा कर दिया। जिसके चलते बीच में ही गोष्ठी को रोकना पड़ा। अधिकारी मंच पर मूकदर्शक बने रहे और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के मंडल अध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोष्ठी में पहुंचे पहुंचने के बाद उन्होंने वहां पर हंगामा किया। पदम सिंह ने कहा कि किसानों को साढ़े 450 रुपये का गन्ने का भाव दिया जाए। आवारा पशुओं की समस्या का समाधान किया जाए और 14 दिन के अंदर किसानों के गन्ने का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन


मंच पर बैठे उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा व अन्य अधिकारी मूक दर्शन बने बैठे रहे। हंगामे के दौरान पुलिस भी देखती रही और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे जिसके चलते आधे घंटे तक गोष्ट रुकी रही। बाद में कार्यकर्ताओं ने उप गन्ना आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद गोष्ठी सुचारू हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed