फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bhartiya Kisan Union picketing at DM office, clash between farmer and police

Meerut: भारतीय किसान यूनियन का डीएम कार्यालय पर धरना, कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

Tue, 21 Feb 2023 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Feb 2023 01:13 PM IST
सार

मेरठ में विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को भाकियू ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Meerut: Bhartiya Kisan Union picketing at DM office, clash between farmer and police
किसानों का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को भाकियू ने धरना प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर महापंचायत की चेतावनी भी दी। बकाया गन्ना भुगतान गन्ने के उचित दाम ट्यूबेल पर मीटर लगाने के लिए पुलिस द्वारा धमकाया जाने और आवारा पशुओं द्वारा फसल नष्ट किए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ घुसने को लेकर किसान और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई इतना ही नहीं धरना स्थल पर हुक्का गुलगुल आने के लिए जलाई गई आग को लेकर भी पुलिस ने नाराजगी जताई इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। न तो किसानों को उनके गन्ने का भाव दिया जा रहा है और न ही पुराने गन्ने के बकाए का भुगतान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबस पिता: मौत से लड़ रहे इकलौते बेटे का पैर भी कटा, सिर पर बेटी की शादी, सहारे की टूटी उम्मीद

उन्होंने कहा कि आवारा गोवंश ने किसानों की फसल नष्ट कर दी हैं। किसान भुखमरी के कगार पर आ गया है। उन्होंने आरोप लगाए कि प्रशासन किसानों की ट्यूबेल पर मीटर लगाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रहा है।

पुलिस किसानों को फर्जी मुकदमे लगाने की धमकी देकर डरा धमका रही है। उन्होंने कहा कि हम किसी सरकार के खिलाफ नहीं हैं लेकिन किसान अपने हक की लड़ाई जरूर लड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आज जिला प्रशासन ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो कमिश्नरी पर किसानों की महापंचायत होगी, जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।

किसान नेता सतवीर जंगठी ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए किसान कोई अहमियत नहीं रखते हैं। यही कारण है कि सरकार गन्ने का मूल्य घोषित नहीं कर रही है। गन्ना मिल बंद होने की स्थिति में है लेकिन अभी तक भी किसानों के हित में कोई कार्य नहीं किया गया है। धरना प्रदर्शन करने वालों में काफी किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed