गोकशी का अड्डा बना यूपी का यह जिला, दागदार हो रहा खाकी और खादी का दामन, पुलिस के दावे फेल
- बुलंदशहर, सहारनपुर, बागपत और मुजफ्फरनगर में भी बढ़ रहे मामले
- खाकी और खादी का दामन दागदार कर रही गोकशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ गोकशी का अड्डा बन गया है। बुलंदशहर, सहारनपुर, बागपत और मुजफ्फरनगर में भी मामले बढ़ रहे हैं। योगी सरकार के कड़े निर्देशों के बावजूद यह धंधा न केवल फल फूल रहा है, बल्कि खाकी और खादी का दामन भी दागदार हो रहा है। सरकारी रिकॉर्ड में रोजाना मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पुलिस गंभीर नहीं है।
मेरठ जिले में भावनपुर, किठौर, खरखौदा, लिसाड़ी गेट, परतापुर और सरधना में सबसे ज्यादा गोकशी की घटनाएं हो रही है। पुलिस की ‘हाफ मुठभेड़’ भी गोकशों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मेरठ में गोकशी के केस ज्यादा आने के बावजूद पुलिस खानापूर्ति के लिए अभियान चलाती हैं।
गोकशों के सरगना और उसके गुर्गों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, जिसके चलते पुलिस और नेताओं पर मिलीभगत के आरोप लगे। पुलिस का दावा कि एक साल में गोकशी के 35 आरोपी मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए जिन्हें जेल भेजा गया, लेकिन पुलिस की फौरी मुठभेड़ के बावजूद गोकशी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क पर घूमने वाले गोवंश सुरक्षित नहीं है। गली मोहल्ले, कॉलोनी या फिर सड़क पर घूमते गोवंश को तस्कर उठाकर ले जाते हैं, जिनका कटान करने की कई घटनाएं सामने आईं हैं। गंगानगर, शास्त्रीनगर और साकेत जैसे पॉश इलाके से भी गोवंश अगवा किए जाते हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस पर चुप्पी साध लेती है क्योंकि लिखित में कोई इसकी शिकायत करने को तैयार नहीं होता है।
कई घटनाओं का खुलासा नहीं
मुंडाली के अलावा परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर गोवंश के अवशेष मिले, लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक माह में गोकशी की चार घटनाओं समेत एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं दर्ज हैं। गोकशी के विरोध में बजरंग दल व योगी सेना ने कई बार सड़क से थाने तक हंगामा किया। इसके बावजूद इन घटनाओं का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई।
मेरठ जोन का आंकड़ा (एक जनवरी से 30 नवंबर तक)
जिला गोकशी नामजद
मेरठ 63 151
गाजियाबाद 01 04
बुलंदशहर 20 63
बागपत 16 39
हापुड़ 01 08
सहारनपुर 18 52
मुजफ्फरनगर 12 45
शामली 08 21
जहां गोकशी वहां ज्यादा कार्रवाई
एडीजी जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि गोकशी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। गोकशी करने वालों पर गुंडा और गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जा रहा है। गोकशी की घटना जिस जिले में ज्यादा है, वहां कार्रवाई भी ज्यादा हुई है। मुठभेड़ में कई गोतस्करों को गोली लगी है।
सर्दी व कोहरे में कटान करने वाले सक्रिय
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में पशु कटान पर पूरी तरह से पाबंदी है। लेकिन कटान करने वाले बाज नही आ रहे हैं। सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह घना कोहरा होने के कारण पुलिस सक्रिय नहीं रहती है, ऐसे में कटान करने वाले सक्रिय हो गए हैं। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल का कहना है कि ऐसा मामला जानकारी है। जल्द ही अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।