फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut bawal: Court sent to jail of 43 accused after police arresting

मेरठ बवाल: शहर की फिजा बिगाड़ने के आरोप में 43 बवाली गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Wed, 03 Jul 2019 01:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Meerut bawal: Court sent to jail of 43 accused after police arresting
लोगों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर की फिजा बिगाड़ने के आरोप में 43 बवालियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 75 आरोपी नामजद हैं और अब तक 42 आरोपी चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन


झारखंड में मॉब लिंचिंग में तबरेज अंसारी की मौत को लेकर बीते रविवार युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली ने पहले सभा की और फिर बिना अनुमति जुलूस निकाला था। इस दौरान शरारती तत्वों ने बखेड़ा किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रित की। 
विज्ञापन


इसके बाद पांच थानों में 75 नामजद और तीन हजार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किए गए। सोमवार सुबह मवाना में फिर बिना अनुमति जुलूस निकालने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मामला लखनऊ तक गूंजने के बाद पुलिस ने सोमवार रात में ही 43 बवालियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अलबत्ता मुख्य आरोपी बदर अली अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मंगलवार को भी शहर में तनावपूर्ण शांति रही। वहीं जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed