फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Bank Manager Suspend after Sloganeering against Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने पर बैंक प्रबंधक सस्पेंड

Fri, 25 Jan 2019 11:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Bank Manager Suspend after Sloganeering against Prime Minister Narendra Modi
बैंक प्रबंधक सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

ट्रेड यूनियन आंदोलन के तहत जिला सहकारी बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक को बैंक परिसर में बैठक कराना और उस बैठक में माइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली का नाम लेकर नारेबाजी करना भारी पड़ गया है। बैंक के चेयरमैन की संस्तुति पर सचिव द्वारा वरिष्ठ शाखा प्रबंधक को निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह मामला यूपी के मेरठ शहर का है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
ट्रेड यूनियन आंदोलन के दौरान 9 जनवरी को वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक मुख्यालय के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक महिपाल सिंह द्वारा बैंक मुख्यालय परिसर में बैठक का आयोजन कराया गया। लेकिन इस बैठक के आयोजन की किसी भी सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई। यही नहीं महिपाल सिंह ने माइक से प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का नाम लेकर अमर्यादित भाषा में जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान किसी ने महिपाल सिंह का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

बैंक प्रबंधन दबा गया मामला 
बैंक सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले की जानकारी बैंक प्रबंधन को उसी दिन मिल गई थी। लेकिन अपने अधिकारी को बचाने के लिए बैंक प्रबंधन पूरे मामले पर चुप्पी साधे बैठा रहा। लेकिन मामला शासन स्तर तक पहुंचा तो वहां से वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी हुए। 

शासन के निर्देश पर हुई कार्रवाई 
शासन से निर्देश आने के बाद बैंक चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने इस मामले में कार्रवाई की संस्तुति की। जिस पर बैंक के सचिव और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनूप कुमार ने महिपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इस पूरे प्रकरण पर उपमहाप्रबंधक (प्रशासनिक) को जांच सौंपी है। वहीं वरिष्ठ शाखा प्रबंधक को भी आरोप पत्र जारी किए गए हैं। 

जांच के बाद की संस्तुति
मामला संज्ञान में आते ही मैंने इसकी जांच कराई। वीडियो में महिपाल सिंह अमर्यादित नारेबाजी करते स्पष्ट नजर आ रहे हैं। पूरे मामले पर मैंने कार्रवाई की संस्तुति की थी। -मनिंदरपाल सिंह, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed