फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Baghpat MP said in the House, Green Field Expressway should be connected to Ganga Expressway.

Meerut: सदन में बोले बागपत के सांसद, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाए

Sat, 10 Aug 2024 09:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 Aug 2024 09:29 PM IST
सार

बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को गंगा एक्सपेस वे से जोड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
Meerut: Baghpat MP said in the House, Green Field Expressway should be connected to Ganga Expressway.
डाॅ. राजकुमार सांगवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने लोकसभा में शनिवार को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मांग उठाई। 
विज्ञापन

शून्य काल में उन्होंने कहा कि बीकानेर से डबवाली नेशनल हाईवे, जो पहले से ही बना है और इससे आगे डबवाली से पानीपत तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है। ऐसे में इसे पानीपत से आगे छपरौली, बड़ौत, बरनावा से होते हुए मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाए। ऐसा करने से यह हाईवे बीकानेर से इलाहाबाद तक जुड़ जाएगा, जिससे राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तीनों राज्य आपस में जुड़ जाएंगे।
 

सांगवान ने सदन में कहा कि इस मार्ग के निर्माण से तीन प्रदेशों के बीच यातायात में सुगमता होगी। व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके जुड़ने से क्रांतिधरा मेरठ और बागपत के बरनावा और ऐतिहासिक स्थलों के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 
सांगवान ने कहा कि प्रयागराज भारत का प्रसिद्ध धर्मस्थल है। ऐसे में राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तीनों राज्यों के लोगों को सीधे इस मार्ग से प्रयागराज जाने का मौका मिलेगा। इस मार्ग के जोड़े जाने से व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बागपत और मेरठ को बड़ा लाभ मिलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed