फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut badmash stolen signal plates worth of one crore from mobile towers

मोबाइल छोड़िए! यहां सिग्नल चुरा रही थी बदमाश कंपनी, नोएडा-गाजियाबाद सहित अब तक की एक करोड़ की चोरी

Tue, 11 Feb 2020 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Feb 2020 02:11 PM IST
सार

  • मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा में मोबाइल टावरों से चोरी कर चुके एक करोड़ की प्लेटें
  • टावर में लगी प्लेट से आते हैं सिग्नल, 18 हजार में कबाड़ियों को बेचते थे एक लाख की प्लेट 

विज्ञापन
Meerut badmash stolen signal plates worth of one crore from mobile towers
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक साल से मोबाइल टावरों से करीब एक करोड़ की प्लेटें चोरी करने वाले गिरोह का परतापुर पुलिस ने खुलासा किया है। दो चोर पकड़े गए हैं जिनसे 30 लाख की प्लेटें और वायर बरामद किया गया है। ये चोर उन प्लेटों को चोरी करते थे, जिनसे सिग्नल आते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सूचना मिली कि परतापुर तिराहे से आई-10 कार से चोरी का सामान जा रहा है। जिसके बाद इंस्पेक्टर परतापुर ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। तलाशी में कार से बड़ी संख्या में मोबाइल कंपनी की प्लेट व वायर मिले। पुलिस ने मौके से सोनू उर्फ इमरान निवासी आर्यनगर मुरादनगर व गुड्डू उर्फ दीपक निवासी अमराला थाना भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों ने मोबाइल टावरों से आरएचएस प्लेट चोरी करने की बात कबूल की। इनमें सोनू उर्फ इमरान कबाड़ी भी है, जिसकी मुरादनगर में कबाड़ी की दुकान है।

आरोपियों ने बताया कि गैंग में बुलंदशहर, नोएडा और हापुड़ के पांच युवक भी शामिल हैं। वह एक साल से परतापुर, जानी, हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा से मोबाइल टावरों से प्लेट और वायर चोरी कर चुके हैं। मुरादनगर में कबाड़ में इन प्लेटों को रखते थे। जहां से गुरुग्राम में यह प्लेट जाती थी। 

इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि एक प्लेट की कीमत 1.10 लाख रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की है। आरोपी सोनू कबाड़ी है जो इन प्लेट को 18 से 20 हजार रुपये में खरीदकर उन्हें गुरुग्राम में दूसरे कबाड़ियों को बेच देता था। अभी तक इनसे 14 टॉवरों से चोरी हुई 18 प्लेटों और कॉपर वायर को बरामद किया गया है।

इसलिए हो जाते थे सिग्नल वीक
इंस्पेक्टर परतापुर के अनुसार मोबाइल कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि एक मोबाइल टावर में दो प्लेट लगी होती हैं। यदि टावर से एक प्लेट हटा दी जाए तो सिग्नल कम हो जाते हैं। दोनों प्लेट चोरी होने पर टावर काम करना बंद कर देता है।

पुलिस का कहना है कि अलग-अलग कंपनियों से सुशील कुमार, विनोद कुमार, देवेंद्र सोलंकी, अरुण कुमार व बंटू यादव ने भी इस गिरोह को पकड़ने में पुलिस की मदद की। मोबाइल कंपनी के मैनेजर ने बताया कि एक साल में चोरों ने टावरों से लगभग एक करोड़ का सामान चोरी किया है। आरोपियों पर चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed