{"_id":"65440661dbbad7994e09200c","slug":"meerut-badaut-road-will-be-connected-to-karnaal-road-meerut-news-c-14-1-mrt1050-375670-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ-बड़ौत में बाडम-ईकड़ी से होते हुए करनाल हाईवे से जुड़ेगा लिंक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ-बड़ौत में बाडम-ईकड़ी से होते हुए करनाल हाईवे से जुड़ेगा लिंक मार्ग
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ-बड़ौत मार्ग से ग्राम बाडम व इकड़ी होते हुए मेरठ-करनाल मार्ग पर जुड़ जाएगा। इसके चौड़ीकरण व सूदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 9.28 करोड़ रुपये मंजूर कर लिए हैं। इस मार्ग के जुड़ने से आसपास के दो दर्जन गांव के करीब दो लाख लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। पिछले कई साल से इस मार्ग को लेकर किसान मांग कर रहे थे।
एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने बताया कि ईकड़ी उनका पैतृक गांव है। गांव में रहते हुए स्कूली शिक्षा पूरी की। ग्रामीण लगातार पिछले काफी समय से इस मार्ग की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से भेंट कर मार्ग निर्माण की लगातार मांग की जा रही थी। बृहस्पतिवार को शासन के उप सचिव राजेश प्रताप सिंह की ओर से पत्र जारी कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास तथा विभागाध्यक्ष को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि मेरठ-बड़ौत मार्ग से ग्राम बाडम, इकड़ी होते हुए मेरठ-करनाल के चैनेज 3.18 किमी. से 9.68 किमी. (एसएच-129 से एनएच-709 ए को जोड़ने वाला लिंक मार्ग) तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 9.28 करोड़ रुपये की 2023-24 में वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। राज्य सड़क निधि से दो करोड़ 32 लाख 7 हजार रुपये का बजट भी दिया जा रहा है।
धर्मेंद्र भारद्वाज ने बताया कि इससे आसपास के क्षेत्र के दो दर्जन गांव के करीब दो लाख लोग सीधे प्रभावित होंगे। उन्हें घूमकर नजीं जाना पड़ेगा। मार्ग बन जाने के बाद वे मेरठ-बड़ौत मार्ग से सीधे मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंच जाएंगे।