फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: attempted sexual assault by youth with girl student of 9th class in Kharkhoda

मेरठ में सुरक्षित नहीं बेटियां: 9वीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को दबोचा, जमकर धुनाई

Wed, 09 Aug 2023 07:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Aug 2023 07:13 PM IST
सार

Meerut News : यूपी के मेरठ में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जिले के खरखौदा में बुधवार को 9वीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

विज्ञापन
Meerut: attempted sexual assault by youth with girl student of 9th class in Kharkhoda
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के खरखौदा में 9वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया कि विद्यालय से छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रही छात्रा को एक युवक अगवा कर जंगल में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर इकट्ठा हुए किसानों ने आरोपी को दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में छात्रा के पिता ने थाने पर तहरीर दी है।

विज्ञापन


एक गांव के एक व्यक्ति के अनुसार, उसकी 13 वर्षीय बेटी कस्बा खरखौदा के एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। विद्यालय से गांव नजदीक होने के कारण बच्चे पैदल ही आते-जाते हैं। बुधवार को दोपहर के समय छुट्टी के बाद जब छात्रा पैदल घर वापस लौट रही थी तो पड़ोसी गांव का ही एक युवक उसे थ्री व्हीलर में ले जाने के बहाने जंगल में ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। जब छात्रा ने शोर मचाया तो जंगलों में कम कर रहे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब आरोपी अपने आप को घिरा समझने लगा तो उसने तमंचा दिखाकर भागने का प्रयास किया लेकिन, ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की। बाद में भीड़ ने पुलिस व किशोरी के पिता को घटना की जानकारी दी।

खरखौदा पुलिस ने गंभीर हालत में आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन, हालत चिंताजनक होने के कारण उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित पुत्र सलेख चंद निवासी सेतकुआं बताया है।

यह भी पढ़ें: UP: निराश्रित गोवंशों को पकड़ गोकशी, दिल्ली के होटलों में भेजते थे गोमांस, पुलिस से बचाता था भगवा रंग का गमछा

विज्ञापन

उधर, छात्रा के पिता ने बेटी को अगवा कर दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी के खिलाफ में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: अमर उजाला ने किया वीरांगनाओं का सम्मान, शहीदों की याद में हर आंख हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed