फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Attempt to rape two sisters, woman accuses husband and brother-in-law

Meerut: दो बहनों से दुष्कर्म की कोशिश, महिला ने पति व जेठ पर लगाया आरोप

Sun, 20 Oct 2024 03:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 20 Oct 2024 03:23 PM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली दो बहनों से एक बहन के पति व जेठ ने दुष्कर्म की कोशिश की।

विज्ञापन
Meerut: Attempt to rape two sisters, woman accuses husband and brother-in-law

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली दो बहनों से एक बहन के पति व जेठ ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िताओं पर हमला किया। इसमें पीड़िता घायल हो गई। घायल पीड़िता का घायलावस्था में पति व जेठ पर आरोप लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में पति-जेठ समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पीड़िता शनिवार को रोती हुई अपनी बहन के साथ महिला थाना और फिर एसएसपी कार्यालय पहुंची और पूरी व्यथा बताई। महिला का आरोप है कि उसका पति पांच साल से शहर से बाहर रह रहा है। ससुर की तबीयत खराब होने के कारण पति घर पर आया था। ससुर की 12 दिन पहले मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


आरोप है कि महिला का पति पति कई दिन से पीड़िता से जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था।शुक्रवार रात को भी पति ने जबरदस्ती की कोशिश की। शनिवार को महिला ने अपनी बहन को घर पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पति जेठ ने महिला व उसकी बहन से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर पति, जेठ, उसकी पत्नी और बेटे ने मारपीट की। पड़ोसी बचाव करने आए तो पति और जेठ ने दरवाजे बंद कर दिए। आरोपियों ने पीड़िता बेटी से भी मारपीट की। जेठ के एक दोस्त ने भी आरोपी का साथ दिया। एसएसपी ने इस मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी डा. विपिन ताड़ा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed