{"_id":"64ccca9692705227bd04d6c4","slug":"meerut-attempt-to-molest-and-rape-a-girl-on-the-pretext-of-job-accused-absconding-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार
Fri, 04 Aug 2023 03:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 04 Aug 2023 03:24 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा में युवती को नौकरी के बहाने बुलाकर दुकान के भीतर छेड़छाड़ दुष्कर्म के प्रयास को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में एक युवक ने नौकरी का बहाना देकर दुकान का गेट बंद करके एक युवती के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास की घटना को अंजाम दिया। युवती ने किसी तरह गेट खोल कर शोर मचा दिया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। आरोपी दुकान बंद कर मौके से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह काफी दिनों से जॉब ढूंढ रही थी। गुरुवार शाम उसके एक परिचित ने बताया कि अंबेडकर रोड पर एक दुकान है, जिसमें काम के लिए एक युवती की जरूरत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतरनाक मंसूबे: भारत में ये कानून लागू करना चाहता था संदिग्ध आतंकी शाहरुख, ATS की पूछताछ में खोले कई बड़े राज
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह युवती जॉब के लिए दुकान पर पहुंची। युवती का आरोप है कि 10 मिनट बात करने के बाद आरोपी ने दुकान का गेट लगा दिया, जिसके बाद उसने युवती का हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
पीड़िता ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी दुकानदार ने युवती के साथ मारपीट कर दी। युवती ने किसी तरह दुकान का गेट खोला और बाहर भागी। युवती का शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर दौड़े। पीड़िता ने फोन कर अपने परिजनों का मामले की जानकारी दी।
सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी दुकान बंद करके मौके से भाग गया। परिजनों ने आरोपी की दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।