फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut athletes leave for Prayagraj with hopes of winning medals.

Meerut News: पदक की उम्मीद लेकर मेरठ के एथलीट प्रयागराज रवाना

Sat, 22 Aug 2026 07:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Meerut athletes leave for Prayagraj with hopes of winning medals.
एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए जाने वाले सुमित भड़ाना
आज से होने वाली यूपी जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे 69 एथलीट
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रयागराज में 23 से 25 अगस्त तक होने वाली यूपी जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप होगी। इसमें मेरठ से 69 एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण करने वाले कई एथलीट प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ी अंडर 18, अंडर 20, अंडर 16, अंडर 14 वर्ग में स्प्रिंट, हर्डल्स, हाई जंप, शॉटपुट, भाला फेंक, हैमर थ्रो, रेस वॉक, ट्रायथलॉन, पेंटाथलॉन आदि इवेंट में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। शनिवार देर शाम को मेरठ कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से 100 मीटर दौड़ के लिए सुमित भड़ाना, शॉटपुट के लिए प्रिया, पैदल चाल के लिए दिव्या, 300 मीटर के लिए आर्यन, ट्रायथलॉन के लिए काव्या समेत कई एथलीट रवाना हुए। इन सभी खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। इसके लिए मंडल के अन्य जिलों गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर आदि जिलों से भी खिलाड़ी प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रहेगी नाडा की टीम
उत्तर प्रदेश में पहली बार नाडा की टीम प्रतियोगिता में मौजूद रहेगी और एथलीट पर नजर रखेगी। उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी की मौजूदगी रहेगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश राज्य के 70 जिले से लगभग 1900 बालक-बालिका 157 स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम दो स्थान पाने वाले खिलाड़ी 14 से 16 सितंबर तक उत्तराखंड के देहरादून में होने वाली नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए जाने वाले सुमित भड़ाना

एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए जाने वाले सुमित भड़ाना

एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए जाने वाले सुमित भड़ाना

एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए जाने वाले सुमित भड़ाना

एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए जाने वाले सुमित भड़ाना

एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए जाने वाले सुमित भड़ाना

एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए जाने वाले सुमित भड़ाना

एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए जाने वाले सुमित भड़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed